सनी देओल अब 'घातक' बन घुसकर मारेंगे, इस बड़े डायरेक्टर के साथ बनाएंगे नई मूवी

Published : Aug 30, 2026, 03:41 PM IST
Sunny Deol New movie

सार

Sunny Deol New Movie: सनी देओल और राजकुमार संतोषी की नई फिल्म ‘घातक घूस के मारेगा’ में 1996 की ‘घातक’ के किरदार नजर आएंगे। जानें फिल्म का कनेक्शन और एक्शन से जुड़े अपडेट।

'बंटवारा 1947' फ्लॉप होने के बाद भी सनी देओल हाथ में एक बड़ी फिल्म लगी है। वो डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की अगली मूवी में नजर आएंगे। दोनों ने साथ मिलकर कई यादगार फिल्में दी हैं और अब एक नई फिल्म के लिए फिर हाथ मिलाया है। खास बात यह है कि उनकी आगामी फिल्म का कनेक्शन साल 1996 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘घातक’ से है। हालांकि यह मूवी फिल्म ‘घातक’ का सीक्वल नहीं है।

‘घातक घूस के मारेगा’ है फिल्म का नाम

सनी देओल और राजकुमार संतोषी की इस नई फिल्म का नाम ‘घातक घूस के मारेगा’ बताया गया है। निर्देशक राजकुमार संतोषी ने पीटीआई से बातचीत में फिल्म को लेकर जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि सनी देओल और वह फिलहाल कुछ कहानियों पर काम कर रहे हैं। फिल्म को लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी। संतोषी ने साफ किया कि ‘घातक घूस के मारेगा’ ‘घातक’ का सीक्वल नहीं है, लेकिन इसमें उसी फिल्म के किरदार दिखाई देंगे।

1996 की फिल्म से कैसे जुड़ी है नई कहानी?

सनी देओल की 1996 में आई फिल्म ‘घातक’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में सनी देओल ने काशी नाथ का किरदार निभाया था। दमदार एक्शन, डायलॉग और इमोशनल कहानी फिल्म की सबसे बड़ी खासियतों में शामिल थे। अब राजकुमार संतोषी एक बार फिर उसी तरह के माहौल और तेवर वाली कहानी लेकर आने की तैयारी कर रहे हैं। नई फिल्म में ‘घातक’ से जुड़े किरदारों को आगे की कहानी में दिखाया जाएगा, लेकिन इसे सीधे तौर पर सीक्वल नहीं कहा जा रहा है।

दोस्ती पर नहीं पड़ा ‘बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने का असर

सनी देओल और राजकुमार संतोषी की नई फिल्म की खबर ऐसे समय आई है, जब दोनों की हालिया फिल्म ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। फिल्म के कमजोर प्रदर्शन के बावजूद दोनों की प्रोफेशनल पार्टनरशिप और दोस्ती पर इसका असर नहीं पड़ा है।

और पढ़ें: OTT Release: सितंबर में नेटफ्लिक्स पर लगेगा एंटरटनमेंट का तड़का, 12 फिल्में+सीरीज होंगी रिलीज

‘बंटवारा 1947’ का कैसा रहा प्रदर्शन

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन कमजोर रहा है। फिल्म ने करीब ₹36.5-37 करोड़ इंडिया नेट कमाए, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब ₹53 करोड़ तक पहुंचा है। फिल्म का घरेलू कलेक्शन ₹40 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका, जिसके चलते इसे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: 'Race 4' में सैफ-सलमान का पत्ता साफ? आमिर खान की एंट्री पर आया बड़ा अपडेट

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

आकांक्षा चमोला ने 'Sexuality' पर कहा ये, महिलाओं की जिंदगी पर कही बड़ी बात
Drishyam 3 Cast Fees: अजय देवगन की 18 करोड़ फीस, तब्बू से श्रिया सरन ने लिए इतने पैसे