
नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। रणबीर कपूर के भगवान राम, साई पल्लवी के सीता और यश के रावण वाले लुक के बाद अब फिल्म में सनी देओल के हनुमान कैरेक्टर को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। खास बात यह है कि फिल्म में सनी देओल के हनुमान का एक ऐसा एपिक फायर सीक्वेंस होने वाला है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह इंडियन सिनेमा में अब तक के सबसे बड़े फायर सीक्वेंस में से एक हो सकता है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण’ में हनुमान के किरदार से जुड़ा यह खास फायर सीक्वेंस तैयार करने में करीब दो महीने का वक्त लगा है। फिल्म के मेकर्स इस सीक्वेंस को बड़े पैमाने पर तैयार कर रहे हैं और इसकी स्केल को लेकर काफी चर्चा है। रिपोर्ट में इसे संभावित तौर पर इंडियन सिनेमा का सबसे बड़ा फायर सीक्वेंस बताया गया है। हालांकि, जब तक फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होती, तब तक इसकी वास्तविक स्केल और विजुअल इम्पैक्ट का अंदाजा लगाना मुश्किल है।
और पढ़ें - सुशांत सिंह के पोस्टमॉर्टम स्टाफ का दावा, बोले- ‘मौत से पहले 2-3 बार गला दबाया गया’
‘रामायण’ के ट्रेलर और अब तक सामने आए प्रमोशनल मटेरियल में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के कैरेक्टर्स की झलक दिखाई जा चुकी है, लेकिन सनी देओल का हनुमान अवतार अभी भी मेकर्स ने सीक्रेट रखा है। यही वजह है कि सनी देओल के लुक और फिल्म में उनकी एंट्री को लेकर फैंस के बीच काफी क्यूरियोसिटी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स हनुमान के रिवील को फिल्म के बड़े मोमेंट के तौर पर इस्तेमाल करने की तैयारी में हैं।
Lanka Fire Sequence in Ramayana is going to be the Biggest Fire Sequence in Indian Cinema History in terms of scale 🤯🤯
It took nearly 2 months to film that sequence and was one of the most Hitech sequence ever filmed : Rishabh Tyagi #Ramayana pic.twitter.com/ar1Ry5QEnq— KBP Reviews🏹 (@KshitizCritic) September 8, 2026
इससे पहले आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ‘रामायण पार्ट 1’ के क्लाइमैक्स में सनी देओल के हनुमान कैरेक्टर का रिवील किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो फिल्म का यह मोमेंट ऑडियंस के लिए बड़ा सरप्राइज साबित हो सकता है। फिल्म के करीब 15 मिनट के फुटेज की एक प्राइवेट स्क्रीनिंग भी एग्जिबिटर्स के लिए की गई थी, जिसके बाद फिल्म के विजुअल्स और वीएफएक्स को लेकर काफी चर्चा हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फुटेज में बड़े पैमाने पर तैयार किए गए क्रिएचर्स और विजुअल्स देखने को मिले।
और पढ़ें - Hanuman Ansh का एक और कारनामा, CM योगी ने की विशाल चतुर्वेदी और शोभिनव सत्य से मुलाकात
‘रामायण’ को सिर्फ एक माइथोलॉजिकल फिल्म की तरह नहीं बल्कि एक बड़े सिनेमैटिक एपिक के तौर पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी और सिनेमैटोग्राफर पंकज कुमार ने फिल्म के हर सीन की प्री-विजुअलाइजेशन पर काफी काम किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, शूटिंग से पहले कई सीन्स को वर्चुअली तैयार किया गया ताकि कैमरा एंगल, विजुअल्स और एक्शन को पहले से प्लान किया जा सके। फिल्म के वीएफएक्स को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल भी उठे थे, जिसके बाद डायरेक्टर नितेश तिवारी, रणबीर कपूर और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने वीएफएक्स के पीछे किए गए बड़े पैमाने के काम को लेकर सफाई दी थी।
‘रामायण’ की स्टार कास्ट इसे पहले से ही इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में शामिल कर रही है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के रोल में नजर आएंगे, जबकि सनी देओल भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। सनी देओल ने खुद भी हनुमान का रोल मिलने को लेकर अपनी जिम्मेदारी की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वह इस किरदार को सही तरीके से निभाने की पूरी कोशिश करेंगे। साथ ही उन्होंने दारा सिंह को हनुमान के रोल में ‘इरreplaceable’ यानी जिसकी जगह कोई नहीं ले सकता, बताया था।
‘रामायण पार्ट 1’ को 2026 में बड़े ग्लोबल रिलीज के लिए तैयार किया जा रहा है। मौजूदा रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की इंटरनेशनल रिलीज 6 नवंबर 2026 को और भारत में दिवाली के आसपास रिलीज का प्लान है। इसके दूसरे पार्ट को 2027 की दिवाली के लिए प्लान किया गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जब सनी देओल का हनुमान अवतार और उनका यह मेगा फायर सीक्वेंस बड़े पर्दे पर आएगा, तो ऑडियंस का रिएक्शन कैसा रहता है। फिलहाल इतना तय है कि मेकर्स ने हनुमान की एंट्री को फिल्म के सबसे बड़े सिनेमैटिक मोमेंट्स में शामिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।