Sunny Deol की दहाड़ और एक्शन से फिर हिलेगा बॉक्स ऑफिस, हाथ लगी जबरदस्त फिल्म

Published : Feb 07, 2026, 06:20 PM ISTUpdated : Feb 08, 2026, 01:30 PM IST
sunny deol new action film latest update

सार

सनी देओल की बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म शानदार कमाई भी कर रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि सनी के हाथ एक एक्शन पैक्ड मूवी लगी है। मूवी की शूटिंग कब शुरू होगी इसकी डिटेल भी रिवील हुई है। फैन्स इस खबर को सुनने के बाद क्रेजी हो रही है।

सनी देओल की हालिया फिल्म बॉर्डर 2 जबरदस्त हिट साबित हुई है और इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 298.78 करोड़ कमाए हैं। फिल्म जगत में इतने साल बीत जाने के बाद भी सनी की दमदार उपस्थिति और एक्शन स्टाइल हर उम्र के दर्शकों को दीवाना बना देता है। अब खबरें आ रही हैं कि सनी के हाथ एक नई एक्शन मूवी लगी है। इस फिल्म के लिए उन्होंने किल के निर्देशक निखिल नागेश भट्ट के साथ हाथ मिलाया है। इस फिल्म की शूटिंग डिटेल भी सामने आई है। ये खबर सामने आते ही फैन्स काफी एक्साइटेड हो रहे हैं।

सनी देओल की नई एक्शन थ्रिलर के बारे में

आपको बता दें कि फिल्म किल की सफलता के बाद डायरेक्टर निखिल नागेश भट्ट एक दमदार और एक्शन से भरपूर थ्रिलर के साथ वापसी कर रहे हैं। इस बार फिल्म में उन्होंने सनी देओल को लिया है। फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में पहले से ही काफी उत्साह है, हालांकि निर्माताओं ने फिलहाल सभी जानकारियों को सीक्रेट रखने का फैसला किया है। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो इस प्रोजेक्ट की शूटिंग 2026 के दूसरे छमाही में शुरू होने की संभावना है। ये एक बड़े पैमाने की एक्शन फिल्म है, जिसमें अभी तक ना देखे गए एक्शन देखने मिलेंगे। इतना ही नहीं मूवी में सनी एक नए अवतार में नजर आएंगे। बता दें कि इस अनटाइटल प्रोजेक्ट का निर्माण एक प्रतिष्ठित साउथ इंडियन स्टूडियो और एक हिंदी फिल्म निर्माता द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। सनी और निखिल की जोड़ी वाली इस फिल्म को देखने के लिए फैन्स अभी से उत्साहित हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें... Border 2 OTT Release: थिएटर में मचाया गदर अब ओटीटी पर दहाड़ेंगे सनी देओल, इस दिन होगी स्ट्रीम

सनी देओल की बॉर्डर 2 के बारे में

सनी देओल की बॉर्डर 2 गणतंत्र दिवस के मौके पर 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मूवी के रिलीज के साथ दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। sacnilk.com की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ के साथ अपना खाता खोला था। दूसरे दिन इसने 36.5 करोड़ कमाए। तीसरे दिन इसका बिजनेस 54.5 करोड़ रहा। फिल्म ने पहले वीकेंड 224.25 करोड़ का कारोबार किया। दूसरे वीकेंड इ सने 70.15 करोड़ कमाए। मूवी की रिलीज को 16 दिन हो गए है और इसने 16वें दिन 1.53 करोड़ कमाए। इस आंकड़े को देखकर कहा जा रहा है कि अब सनी की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर खेल खत्म होता दिख रहा है। इसके डायरेक्टर अनुराग सिंह और ये 1997 में आई फिल्म बॉर्डर का सीक्वल हैं।

सनी देओल की अपकमिंग फिल्में

सनी देओल की बॉर्डर 2 धमाका कर रही है। वहीं, आपको बता दें कि आने वाले सालों में वे कई एक्शन पैक्ड फिल्मों में नजर आएंगे। खबरों की मानें तो वे गबरू, जाट 2, बॉर्डर 3, इक्का, रामायण पार्ट 2, रामायण पार्ट 2, लाहौर 1947,सफर, अपने 2, मां तुझे सलाम 2, गदर 3 जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। इनमें से कुछ फिल्में 2026 में और कुछ 2027 में रिलीज होंगी।

ये भी पढ़ें... BOX OFFICE फोड़ चुकी अजय देवगन-रोहित शेट्टी की जोड़ी, सबूत हैं ये 10 फिल्में

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rajpal Yadav: तिहाड़ जेल से छूटने के बाद पहली बार पब्लिकली नजर आए राजपाल यादव, जल्द इन 2 बड़ी फिल्मों में दिखेगा एक्टर
Thalapatthy Vijay की पत्नी संगीता कौन हैं? किस धर्म से रखती हैं ताल्लुक, कैसी है लव स्टोरी