
सनी देओल मंगलवार सुबह पत्नी पूजा देओल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। सनी ऑलिव ग्रीन शर्ट, ब्लू डेनिम और व्हाइट स्नीकर्स में नजर आए, जबकि पूजा बेहद सिंपल लुक में दिखाई दीं। देओल परिवार हमेशा अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखता आया है, ऐसे में दोनों को साथ देखना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं रहा। यही वजह है कि यह रेयर अपीयरेंस इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया।
कई पैपराजी पेजेस ने सनी देओल और उनकी पत्नी पूजा के अपीयरेंस के वीडियो शेयर किए हैं। इनमें देखा जा सकता है कि सनी तेजी से एयरपोर्ट एंट्री की ओर बढ़ते दिखे। उनके हाथ में छोटा ट्रैवल बैग था। कुछ कदम आगे बढ़ने के बाद वह पत्नी पूजा का इंतजार करते नजर आए, जो उनके पीछे-पीछे चल रही थीं। सनी और पूजा देओल ने हमेशा अपने रिश्ते को निजी रखा है। दोनों शायद ही कभी किसी फिल्मी इवेंट या पब्लिक फंक्शन में साथ नजर आते हैं। इससे पहले पूजा को सार्वजनिक रूप से बेटे करण देओल की शादी के दौरान देखा गया था।
वायरल वीडियो देखने के बाद ज्यादातर यूजर्स यह दावा कर रहे हैं कि उन्होंने पहली बार सनी देओल की पत्नी को देखा तो वहीं कुछ पूजा देओल की खूबसूरती की तारीफ़ कर रहे हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा है, "पहली बार देख रही हूं इनकी वाइफ को।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "अभी इतनी प्यारी है तो यंग ऐज में कितनी प्यारी होगी?" एक यूजर ने लिखा, "पहले कभी नहीं देखा, आज पहली बार देखा।"
देओल परिवार की महिलाएं लंबे समय से लाइमलाइट से दूर रही हैं। धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर भी बेहद कम सार्वजनिक मौकों पर नजर आई हैं। वहीं उनकी बेटियां विजेता देओल और अजीता देओल भी मीडिया अटेंशन से दूर रहती हैं। हालांकि, धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल अक्सर लाइमलाइट में आते रहते हैं। धरम जी के बेटे बॉबी देओल की पत्नी तान्या भी अक्सर पब्लिक इवेंट्स में नज़र आती रहती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी देओल इन दिनों ‘लाहौर 1947’, ‘रामायण’ और ‘गबरू’ जैसी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं, जो इसी साल रिलीज हो सकती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।