Swara Bhasker Controversies: कभी ‘पद्मावत’ तो कभी CAA-NRC, इन विवादों से खूब सुर्खियों में रहीं एक्ट्रेस

Published : Sep 02, 2026, 10:37 AM IST
Swara Bhasker Padmaavat Controversy

सार

Swara Bhasker Padmaavat Controversy: ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर स्वरा भास्कर की आपत्ति फिर चर्चा में है। जानिए उनके विवादित बयानों से जुड़ी प्रमुख कंट्रोवर्सी और अब क्यों छिड़ी बहस।

Swara Bhasker: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार मामला उनकी साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘पद्मावत’ से जुड़ा है। स्वरा ने हाल ही में फिल्म के जौहर वाले सीन पर अपनी पुरानी आपत्ति को दोहराया। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस और आलोचना शुरू हो गई। स्वरा ने बाद में सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया और उनका सवाल जौहर करने वाली महिलाओं पर नहीं, बल्कि फिल्म के संदेश पर था। स्वरा भास्कर लंबे समय से फिल्मों के अलावा अपने बेबाक सामाजिक और राजनीतिक विचारों के कारण भी सुर्खियों में रहती हैं। उनके कई बयान विवादों में रहे हैं। जानिए कि स्वरा से जुड़ी प्रमुख कंट्रोवर्सी क्या रही हैं।

1. ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर विवाद

स्वरा भास्कर ने 2018 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ देखने के बाद निर्देशक को एक खुला पत्र लिखा था। उन्हें फिल्म के अंत में दिखाया गया जौहर का दृश्य परेशान करने वाला लगा था। उनका सवाल था कि अगर किसी महिला के साथ यौन हिंसा होती है, तो क्या उसके बाद उसका जीवन खत्म मान लिया जाना चाहिए? स्वरा का कहना था कि महिलाओं की गरिमा और जीवन को सिर्फ उनकी यौनिकता या शरीर से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

यही पुराना बयान अब फिर चर्चा में आया है। 31 अगस्त 2026 को दिल्ली में एक कार्यक्रम में स्वरा ने इस मुद्दे पर दोबारा बात की और जौहर के चित्रण को लेकर अपनी आपत्ति दोहराई। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। कुछ लोगों ने उनकी बात को ऐतिहासिक संदर्भ की अनदेखी बताया, जबकि कुछ लोगों ने उनके सवाल को महिलाओं के अधिकार से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा माना। स्वरा ने बाद में कहा कि उनके बयान का गलत अनुवाद या गलत अर्थ निकाला जा रहा है। उनका कहना था कि वह रेप सर्वाइवर्स के जीने के अधिकार की बात कर रही थीं।

2. ‘वीरे दी वेडिंग’ और मास्टरबेशन सीन

2018 में आई फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में स्वरा का एक मास्टरबेशन सीन था। फिल्म रिलीज होने के बाद इस दृश्य को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा और आलोचना हुई। कुछ लोगों ने इसे भारतीय सिनेमा में महिलाओं की सेक्सुअलिटी को सामान्य तरीके से दिखाने की कोशिश बताया, जबकि कई लोगों ने इसे अश्लील और भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताया। इस विवाद के बाद स्वरा ने आलोचनाओं का जवाब भी दिया और कहा कि महिलाओं की सेक्सुअलिटी पर बात करना अपने आप में गलत नहीं है।

ये भी पढ़ें- 'सती को कायर नहीं कहा था, लेकिन...' जौहर के बयान पर ट्रोल हुई स्वरा भास्कर, हेटर्स को ऐसे कराया चुप

3. CAA-NRC विरोध प्रदर्शन में सक्रिय भागीदारी

स्वरा भास्कर CAA और NRC के विरोध में होने वाले प्रदर्शनों में खुलकर शामिल हुई थीं। उन्होंने नागरिकता कानून को लेकर सरकार की आलोचना की और प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया। इसके कारण सोशल मीडिया पर उनका एक वर्ग समर्थन करता रहा, जबकि दूसरा वर्ग उन्हें राजनीतिक एजेंडा चलाने वाला सेलिब्रिटी कहकर निशाना बनाता रहा। उनके राजनीतिक बयानों की वजह से भी वह लगातार चर्चा में रही हैं।

4. पाकिस्तान को लेकर बयान

‘वीरे दी वेडिंग’ के प्रमोशन के दौरान स्वरा ने पाकिस्तान को लेकर भी टिप्पणी की थी। उन्होंने पाकिस्तान को ‘फेलिंग स्टेट’ बताया था। इस बयान पर भारत और पाकिस्तान दोनों जगह सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देखने को मिली थी।

5. सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद

स्वरा भास्कर के सोशल मीडिया पोस्ट भी कई बार विवाद का कारण बने हैं। वह राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर काफी एक्टिव रहती हैं, इसलिए उनके पोस्ट पर समर्थकों के साथ-साथ आलोचकों की प्रतिक्रिया भी आती रही है। 2025 में उनका X अकाउंट स्थायी रूप से सस्पेंड होने की खबर भी आई थी। स्वरा ने बताया था कि उनके दो पोस्ट में इस्तेमाल तस्वीरों को कॉपीराइट उल्लंघन के तौर पर चिह्नित किया गया था और उन्होंने इस फैसले पर सवाल उठाए थे।

ये भी पढ़ें- सुनीता से अलगाव के बीच गोविंदा को मिला बड़ा ऑफर, इस रियलिटी शो में दिख सकते हैं 'हीरो नंबर 1'!

6. फर्जी ट्वीट भी बन चुके हैं विवाद की वजह

स्वरा के नाम से सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे बयान भी वायरल हुए हैं, जो उन्होंने वास्तव में नहीं दिए थे। 2018 में ‘पद्मावत’ को लेकर उनके नाम से एक फर्जी बयान वायरल हुआ था। फैक्ट-चेक में पाया गया कि वह मॉर्फ्ड स्क्रीनशॉट था और स्वरा ने उस बयान से इनकार किया था। 2026 में भी प्रियंका चोपड़ा की ऑस्कर 2026 में मौजूदगी को लेकर स्वरा के नाम से एक कथित फर्जी ट्वीट वायरल हुआ था। स्वरा ने खुद इस दावे को खारिज किया था।

7. विवादों के बीच स्वरा की पहचान

स्वरा भास्कर की पहचान सिर्फ विवादों से नहीं है। उन्होंने ‘तनु वेड्स मनु’, ‘रांझणा’, ‘निल बटे सन्नाटा’, ‘अनारकली ऑफ आरा’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्हें खास तौर पर ‘निल बटे सन्नाटा’ और ‘अनारकली ऑफ आरा’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए सराहना मिली। यानी स्वरा भास्कर का करियर एक ऐसी अभिनेत्री का रहा है जो फिल्मों के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी राय खुलकर रखती हैं। यही बेबाकी उनके लिए कभी समर्थन तो कभी विवाद का कारण बनती रही है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Bollywood News: YRF में बड़ा बदलाव, हेमंत कुंदनानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
'सती को कायर नहीं कहा था, लेकिन...' जौहर के बयान पर ट्रोल हुई स्वरा भास्कर, हेटर्स को ऐसे कराया चुप