
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार फिल्म की स्टोरी, नाम को लेकर नहीं बल्कि अदाकारा स्वरा भास्कर की वजह से हैं। अदाकारा ने अपने सालों पुराने बयान को एक बार फिर से एक कार्यक्रम में रखा। जिसके बाद उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर अपने लिए नफरत फैलता देखकर एक्ट्रेस ने फिर से अपनी राय रखी और ट्रोलर्स का मुंह बंद करा दिया। आइए बताते हैं, पूरा मामला।
दरअसल, स्वरा भास्कर ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में 'पद्मावत' के क्लाइमैक्स को याद किया। फिल्म के अंत में रानी पद्मावती के किरदार में दीपिका पादुकोण समेत बड़ी संख्या में महिलाओं को जौहर करते हुए दिखाया गया है। एक्ट्रेस ने कहा कि इस दृश्य को देखने के बाद उनके मन में यह सवाल उठा कि अगर कोई महिला यौन हिंसा का शिकार हो जाए तो क्या उसके पास जिंदगी जीने का अधिकार नहीं रह जाता। उनके के मुताबिक, उन्हें इस दृश्य (आग में जौहर करती महिलाएं) में महिलाओं के सम्मान और उनके जीवन को लेकर दिए जाने वाले संदेश पर आपत्ति थी।
उन्होंने फिल्म में दिखाए गए एक प्रेग्नेंट महिला के दृश्य का भी जिक्र किया और बताया कि वह शॉट उन्हें बेहद परेशान करने वाला लगा था। स्वरा का सवाल था कि किसी महिला के साथ होने वाली संभावित यौन हिंसा के डर को उसके जीवन के अधिकार से कैसे जोड़ा जा सकता है।
Swara Bhaskar speaks about her letter to filmmaker Sanjay Leela Bhansali on the scene of Jauhar in the movie Padmavat pic.twitter.com/6X4Z0SvFtC
— Yeshi Seli (@YeshiSeli) August 31, 2026
और पढ़ें: कभी ट्रेन में भजन गाकर करते थे गुजारा, अब 'हनुमान अंश' में गूंजी इस नेत्रहीन सिंगर की आवाज
स्वरा के इस बयान पर फिर से उनकी ट्रोलिंग होने लगीं। पुरुषों के साथ-साथ बहुत सारी महिलाओं को भी उनकी बाद नागवार गुजरी। एक महिला यूजर ने लिखा,'जौहर रेप की किसी एक घटना पर कोई अचानक लिया गया रिएक्शन नहीं था। यह पकड़े जाने, गुलाम बनाए जाने, यौन हिंसा और हार के बाद इज्जत खोने के डर से जुड़ा था। और रेप सर्वाइवर्स के लिए बोलने या उनके लिए यह तय करने की हिम्मत न करें कि क्या “बुरा” है-रेप या मौत। यह एक बहुत ही पर्सनल ट्रॉमा है, न कि कोई मोरल कैलकुलेशन जो आप उनके लिए कर सकते हैं।' वहीं, एक ने लिखा, ‘जौहर करने वाली वीरांगनाएं कायर नहीं थीं। वे खिलजी जैसे लुटेरों की रखैल बनने से इनकार कर अपनी इज्जत जला दीं। आज की “प्रगतिशील” औरतें इतिहास की इस हिम्मत पर हंसी उड़ाती हैं क्योंकि खुद में वो स्वाभिमान बाकी नहीं बचा।’
#SwaraBhasker
जौहर करने वाली वीरांगनाएं कायर नहीं थीं।
वे खिलजी जैसे लुटेरों की रखैल बनने से इनकार कर अपनी इज्जत जला दीं।
आज की “प्रगतिशील” औरतें इतिहास की इस हिम्मत पर हंसी उड़ाती हैं क्योंकि खुद में वो स्वाभिमान बाकी नहीं बचा।
आज यह नवधर्मांतरित फेल अभिनेत्री अपनी सस्ती… pic.twitter.com/qSsY7Mcfh7— Pooja Madan (@Poojamadan17) September 1, 2026
बयान पर विवाद बढ़ने के बाद स्वरा ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ किया कि उनका सवाल उन महिलाओं को 'कायर' कहना नहीं था, जिन्होंने जौहर किया था। उनकी आपत्ति इस बात को लेकर थी कि आधुनिक दर्शकों के सामने इस तरह के दृश्य को किस नजरिए से प्रस्तुत किया जा रहा है और उससे यौन हिंसा से गुजर चुकी महिलाओं के बारे में क्या संदेश जा सकता है।
You are missing the point Priyanka ji! The point is not about choice of the Jauhar committing women. They faced a tragedy and made a tough choice. The point is what are we choosing to glorify? That a woman’s chastity is more valuable than her life?? It’s a simple question. Does a… https://t.co/s4cztfqzAW
— Swara Bhasker (@ReallySwara) September 1, 2026
स्वरा ने अपने जवाब में इस बात पर जोर दिया कि रेप या यौन हिंसा किसी महिला की जिंदगी का अंत नहीं है। उनके मुताबिक, ऐसी परिस्थितियों से गुजरने वाली महिलाओं को जिंदगी जीने का पूरा अधिकार है। इसी विचार को लेकर उन्होंने फिल्म के दृश्य पर सवाल उठाया था।
इसे भी पढ़ें: 'मिर्जापुर: द मूवी' की टिकट कीमत ने उड़ाए होश, 4 डिजिट में पहुंचा दाम, पहले दिन इतनी कर सकती है कमाई
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।