'वो रात में आया और मेरे...', स्वरा भास्कर ने किया डायरेक्टर की घुनौनी करतूत का शॉकिंग खुलासा!

Published : Oct 01, 2026, 07:57 PM IST
Swara Bhasker director uncomfortable experience

सार

‘राइज एंड फॉल 2’ में स्वरा भास्कर ने ‘तनु वेड्स मनु’ के बाद एक डायरेक्टर से जुड़े कथित असहज अनुभव का जिक्र किया। उन्होंने मैसेज से लेकर कमरे तक पहुंचने की बात बताई।

‘राइज एंड फॉल 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में स्वरा भास्कर ने अपने करियर के शुरुआती दौर से जुड़ा एक कथित असहज अनुभव साझा किया। एक्ट्रेस के मुताबिक, ‘तनु वेड्स मनु’ की सफलता के बाद जिस फिल्म में वह लीड एक्ट्रेस थीं, उसके डायरेक्टर ने पहले प्रोफेशनल बातचीत के दौरान निजी दिलचस्पी दिखानी शुरू की। स्वरा ने बताया कि इसके बाद उन्हें मैसेज, शायरी और कविताएं भेजी जाने लगीं। उन्होंने आगे दावा किया कि एक रोमांटिक सीन की निजी रिहर्सल का सुझाव दिया गया। स्वरा ने कहा कि उन्होंने इसका विरोध किया और बाद में निर्देशक के कथित तौर पर नशे की हालत में उनके कमरे तक आने की घटना भी सुनाई।

‘तनु वेड्स मनु’ के बाद डायरेक्टर ने क्या करना शुरू किया?

स्वरा ने अपने शुरुआती करियर का वह दौर याद करते हुए कहा, “तनु वेड्स मनु के ठीक बाद, यह मेरी बड़ी लीड फिल्म थी। 56 दिनों की शूटिंग थी और मैं उसकी हीरोइन थी। पहले समझाने लगा, ‘जो डायरेक्टर है ना, उसे एक्टर से प्यार होना चाहिए।’ फिर मैसेज करना शुरू कर दिया।” उन्होंने दावा किया कि इसके बाद डायरेक्टर उनके हालचाल पूछने वाले संदेशों के साथ शायरी और कविताएं भेजने लगा था।

यह भी पढ़ें : मुस्लिम से शादी करने का था सपना, इसलिए जिसे कहती थीं भैया, हिंदू एक्ट्रेस ने उसे ही बना लिया सैयां

स्वरा भास्कर ने किया रोमांटिक सीन की रिहर्सल का खुलासा

स्वरा के मुताबिक, बाद में डायरेक्टर ने फिल्म के एक रोमांटिक सीन की निजी तौर पर रिहर्सल करने का सुझाव दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने साफ किया कि रिहर्सल में एक्टर और कैमरा पर्सन भी मौजूद होने चाहिए। उसी स्थिति को याद करते हुए उन्होंने कहा, “जहां हम रह रहे हैं, उस गेस्ट हाउस में मैं अकेली महिला हूं। डायरेक्टर और सिनेमैटोग्राफर बोतल आधी खत्म करके, दोनों बैठकर पी रहे हैं।” एक्ट्रेस ने उस परिस्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा, “क्या आप कल्पना कर सकते हैं, 20s के शुरुआती सालों की एक युवा औरत... एक लड़की, मुझे उन दो शराबी आदमियों के बीच में रिहर्सल क्यों करनी चाहिए?” स्वरा ने बताया कि वह आखिरकार वहां से चली गईं।

डायरेक्टर रात में स्वरा भास्कर के कमरे तक आया था?

स्वरा ने दावा किया कि इसके बाद डायरेक्टर रात में उनके कमरे तक पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा, “रात में आया और मेरे दरवाजे पर नॉक कर रहा है... मैंने खोला... लड़खड़ा रहा है... बोला, ‘क्या मैं तुम्हें गले लगा सकता हूं?’” एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने उसे मना किया और जाने के लिए कहा। अपनी उस समय की मनःस्थिति बताते हुए उन्होंने कहा, “मुझे डर लग रहा था।”

यह भी पढ़ें : कौन है TV का शाहरुख़ खान, 2 फ्लॉप के बाद ही डूब गया था जिसका बॉलीवुड करियर?

स्वरा ने डायरेक्टर को थप्पड़ क्यों नहीं मारा?

बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने स्वरा से पूछा कि उन्होंने उस डायरेक्टर को थप्पड़ क्यों नहीं मारा। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि उस समय वह ऐसा करने की स्थिति में नहीं थीं, क्योंकि सामने वाला उनकी फिल्म का डायरेक्टर था और उन्हें डर था कि सीधे टकराव का असर उनके करियर पर पड़ सकता है। स्वरा ने यह भी कहा कि आज वह पहले से ज्यादा जागरूक और अनुभवी हैं, इसलिए खुद को उसी स्थिति में दोबारा नहीं देखतीं। बातचीत को हल्का करते हुए उन्होंने मजाक में कहा कि अब उनके साथ “तेजू भैया” हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन है TV का शाहरुख़ खान, 2 फ्लॉप के बाद ही डूब गया था जिसका बॉलीवुड करियर?
‘1 घंटे की कीमत क्या है?’ वायरल फेम के बाद गिरिजा ओक को मिले ऐसे मैसेज