- Home
- Entertainment
- मुस्लिम से शादी करने का था सपना, इसलिए जिसे कहती थीं भैया, हिंदू एक्ट्रेस ने उसे ही बना लिया सैयां
मुस्लिम से शादी करने का था सपना, इसलिए जिसे कहती थीं भैया, हिंदू एक्ट्रेस ने उसे ही बना लिया सैयां
Swara Bhaskar-Fahad Ahmad Love Story: स्वरा भास्कर ने फहाद अहमद संग रिश्ते का ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे जानकर आप भी कहेंगे- प्यार की शुरुआत तो बिल्कुल फिल्मी थी! आखिर क्या था दोनों का पहला कनेक्शन? पढ़िए पूरी कहानी…

स्वरा भास्कर और फहाद अहमद की पहली मुलाकात
राइज एंड फॉल सीजन 2 में करण पटेल के साथ बातचीत के दौरान स्वरा भास्कर ने बताया कि वह फहाद अहमद को शादी से काफी पहले से जानती थीं। एक्ट्रेस के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात 2020 के सीएए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई थी। इस मुलाकात में उमर खालिद ने दोनों को एक-दूसरे से मिलवाया था। हालांकि उस वक्त उनके रिश्ते में रोमांस का कोई एंगल नहीं था और दोनों एक-दूसरे को अलग ही अंदाज में संबोधित करते थे।

जिसे आज पति कहती हैं, तब बुलाती थीं ‘भैया’
स्वरा ने बातचीत में अपने और फहाद के शुरुआती रिश्ते का दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा, “मैं उन्हें ‘भैया’ कहती थी और उस समय वह मुझे ‘बहन’ कहते थे।” यानी जिस शख्स के साथ बाद में उन्होंने जिंदगी बिताने का फैसला किया, शुरुआत में उनके बीच भाई-बहन जैसे संबोधन वाला रिश्ता था। शो में सामने आया यह किस्सा दोनों की लव स्टोरी का एक अनोखा हिस्सा है।
तीन महीने बाद बदल गई पूरी कहानी
स्वरा के मुताबिक, पहली मुलाकात के करीब तीन महीने बाद फहाद ने उनके सामने अपनी भावनाएं जाहिर कीं। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे रिश्ता आगे बढ़ा। स्वरा ने यह भी बताया कि वह हमेशा से एक मुस्लिम शख्स से शादी करने की इच्छा रखती थीं। उन्होंने कहा, “वह मुस्लिम थे और मेरा सपना था कि मैं एक मुस्लिम से शादी करूं। अल्लाह की कृपा से हमारी शादी 2023 में हो गई।”
2023 में कोर्ट मैरिज, फिर बेटी का जन्म
स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने जनवरी 2023 में अपनी शादी रजिस्टर कराई थी और फरवरी में कोर्ट मैरिज की। सितंबर 2023 में दोनों पहली बार माता-पिता बने। उनके घर बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम राबिया रखा गया। इस तरह कुछ सालों के भीतर दोनों का रिश्ता पहली मुलाकात से आगे बढ़कर शादी और परिवार तक पहुंच गया।
राइज एंड फॉल सीजन 2 में स्वरा का खुलासा
इस बीच स्वरा भास्कर राइज एंड फॉल सीजन 2 में 15 कंटेस्टेंट्स के साथ नजर आ रही हैं। शो का प्रीमियर 26 सितंबर को हुआ था। इसके नए एपिसोड रोज दोपहर 12 बजे स्ट्रीम किए जा रहे हैं। शो में स्वरा की पर्सनल लाइफ से जुड़े खुलासे लगातार दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।