Swara Bhasker Life Story: नेवी ऑफिसर पिता की बेटी से बॉलीवुड तक, स्वरा भास्कर की जिंदगी से जुड़ी हर खास बात

Published : Sep 02, 2026, 01:00 PM IST
Swara Bhasker

सार

Swara Bhasker Biography: स्वरा भास्कर की जिंदगी फिल्मों से कहीं ज्यादा दिलचस्प है। जानिए फहाद अहमद से शादी, बेटी राबिया, परिवार, पढ़ाई, करियर, घर और संपत्ति से जुड़े अनकहे पहलू।

Swara Bhasker: स्वरा भास्कर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, जिन्होंने फिल्मों में अलग तरह के किरदार निभाने के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखी है। उनकी पर्सनल लाइफ भी अक्सर चर्चा में रहती है। पति फहाद अहमद से शादी, बेटी राबिया, माता-पिता, पढ़ाई से लेकर उनके घर और संपत्ति तक, स्वरा की जिंदगी के कई पहलू लोगों की दिलचस्पी का विषय रहे हैं। जानिए स्वरा की अबतक की पूरी लाइफ जर्नी के बारे में...

कहां हुआ स्वरा भास्कर का जन्म? क्या करते थे माता-पिता

स्वरा भास्कर का जन्म 9 अप्रैल 1988 को दिल्ली में हुआ। उनके पिता सी. उदय भास्कर भारतीय नौसेना में अधिकारी रहे हैं और रक्षा मामलों के एक्सपर्ट के तौर पर भी जाने जाते हैं। उनकी मां इरा भास्कर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी JNU में सिनेमा स्टडीज की प्रोफेसर रही हैं।

स्वरा भास्कर ने कहां से की है पढ़ाई?

स्वरा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने JNU से मास्टर डिग्री हासिल की। अभिनय की दुनिया में आने से पहले वह थिएटर से भी जुड़ी थीं। थिएटर ने उन्हें अभिनय की बारीकियां समझने में मदद की और धीरे-धीरे उनका रुझान फिल्मों की तरफ बढ़ता गया।

ये भी पढ़ें- Swara Bhasker Controversies: कभी ‘पद्मावत’ तो कभी CAA-NRC, इन विवादों से खूब सुर्खियों में रहीं एक्ट्रेस

स्वरा भास्कर ने कब रखा 2009 में फिल्मों में कदम

स्वरा ने 2009 में फिल्म ‘मधोलाल कीप वॉकिंग’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास सफल नहीं रही, लेकिन स्वरा ने हार नहीं मानी। उन्हें असली पहचान ‘तनु वेड्स मनु’ से मिली। इसके बाद ‘रांझणा’, ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’, ‘निल बटे सन्नाटा’, ‘अनारकली ऑफ आरा’, ‘प्रेम रतन धन पायो’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। खास तौर पर ‘निल बटे सन्नाटा’ और ‘अनारकली ऑफ आरा’ में उनके अभिनय की तारीफ हुई।

कौन हैं स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद?

स्वरा ने फहाद अहमद से शादी की है। फहाद सोशल वर्कर और राजनेता रहे हैं। फरवरी 2023 में दोनों ने अपनी शादी की जानकारी सार्वजनिक की। उनकी शादी Special Marriage Act के तहत हुई थी। फहाद पहले समाजवादी पार्टी की युवा इकाई से जुड़े थे। बाद में उन्होंने शरद पवार की अगुआई वाली NCP (SP) का दामन थाम लिया। स्वरा और फहाद की शादी इसलिए भी चर्चा में रही क्योंकि दोनों अलग धार्मिक बैकग्राउंड से आते हैं।

बेटी का नाम क्या है?

स्वरा और फहाद एक बेटी के माता-पिता हैं। उनकी बेटी का नाम राबिया रामा अहमद (Raabiyaa Rama Ahmed) है। बेटी का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ था। स्वरा ने सोशल मीडिया पर बेटी के जन्म की जानकारी शेयर की थी। बेटी के जन्म के बाद दोनों ने छठी पूजा भी की थी, जिसमें परिवार के लोग शामिल हुए थे। 2025 में स्वरा ने बताया था कि वह बेटी को अलग-अलग धर्मों और संस्कृतियों की परंपराओं से परिचित कराना चाहती हैं। यानी घर में दोनों परिवारों की परंपराओं को जगह देने की कोशिश की जाती है।

स्वरा का ससुराल कहां है?

स्वरा की शादी फहाद अहमद से हुई है और फहाद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहैड़ी से हैं। हालांकि शादी के बाद स्वरा और फहाद का जीवन मुख्य रूप से मुंबई से जुड़ा रहा है।

ये भी पढ़ें- 'सती को कायर नहीं कहा था, लेकिन...' जौहर के बयान पर ट्रोल हुई स्वरा भास्कर, हेटर्स को ऐसे कराया चुप

स्वरा के पास कितनी संपत्ति है?

स्वरा की कुल संपत्ति को लेकर अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में अलग-अलग आंकड़े मिलते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में करीब 22 करोड़ रुपए, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में 35 से 40 करोड़ रुपए तक की संपत्ति बताई जाती है। उनकी कमाई के प्रमुख सोर्स फिल्मों के अलावा विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं।

मुंबई और दिल्ली में घर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- स्वरा के पास मुंबई और दिल्ली दोनों जगह प्रॉपर्टी है। मुंबई में उनके घर को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स में कीमत और आकार के अलग-अलग दावे किए गए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में मुंबई के घर की कीमत करीब 2.4 करोड़ रुपए बताई गई है। दिल्ली में भी उनका पारिवारिक घर बताया जाता है। स्वरा के पास BMW X1 जैसी लग्जरी कार है।

विवादों से भी जुड़ा रहा स्वरा भास्कर का नाम

स्वरा सिर्फ अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में नहीं रहतीं। वह सोशल और राजनीतिक मुद्दों पर काफी मुखर रही हैं। CAA-NRC विरोध, सोशल मीडिया पर उनके बयान और फिल्मों से जुड़े कुछ विवादों के कारण भी वह लगातार सुर्खियों में रही हैं। हाल ही में ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर उनका पुराना बयान फिर चर्चा में आया। 31 अगस्त 2026 को दिल्ली में दिए एक स्पीच में उन्होंने फिल्म में जौहर के सीन को लेकर अपनी चिंता दोहराई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर बहस शुरू हो गई।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

दिशा सालियान केस की पूरी कहानी: 8 जून 2020 की रात क्या हुआ, सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्शन और अब CBI जांच क्यों?
‘साईं बाबा’ फेम सुधीर दलवी के पास नहीं थे इलाज के पैसे, अक्षय समेत इन सेलेब्स ने की मदद