
पिछले 18 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' आज भी लोगों का पसंदीदा बना हुआ है। शो के कलाकारों और उनके किरदारों से जुड़े दिलचस्प किस्से जानने के लिए फैंस हमेशा उत्सुक रहते हैं। खासकर जेठालाल और बाबू जी की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं। दोनों के बीच का प्यार, सम्मान और समय-समय पर बाबू जी की फटकार शो की खास पहचान बन चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्दे पर पिता-पुत्र का किरदार निभाने वाले इन दोनों कलाकारों की असली उम्र में ज्यादा अंतर नहीं है? जानिए शो के कई अन्य लोकप्रिय कलाकारों के बीच भी उम्र का फासला।
वास्तविक जीवन में बाबूजी का किरदार निभाने वाले अमित भट्ट, जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी से लगभग 4 साल छोटे हैं। भले ही इन दोनों की उम्र और किरदार का मेल न हो लेकिन शो देखते हुए इस उम्र का अंतर बिल्कुल भी पता नहीं चलता है।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (TMKOC) में 'बबीता जी' (मुनमुन दत्ता) का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता की उम्र 38 वर्ष है। उनका जन्म 28 सितंबर 1987 को दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल में हुआ था। वहीं शो में उनके हसबैंड बने मिस्टर अय्यर (कृष्णन सुब्रमण्यम अय्यर) का किरदार निभाने वाले अभिनेता तनुज महाशब्दे है 46 वर्ष के हैं। यानी इन दोनों में 8 साल उम्र का फासला है।
और पढ़ें: Alpha Movie: आलिया-शर्वरी की एक्शन जुगलबंदी मचाएगी धमाल
तारक मेहता का किरदार निभाने वाले सचिन श्रॉफ का जन्म 1979 में हुआ था, जबकि अंजलि मेहता का किरदार निभा रहीं सुनयना फौजदार का जन्म 1986 में हुआ था। इन दोनों के बीच करीब 7 साल का एज गैप है।
शो में आपसी सामांजस्य बनाकर चलने वाले कपल में माधवी भाभी और आत्माराम का नाम फेमस है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आत्माराम भिड़े और माधवी भिड़े यानी मंदार चंदवडकर और सोनालिका जोशी लगभग हमउम्र हैं।
और पढ़ें: Rajinikanth की 173वीं फिल्म को मिला टाइटल, मूवी से थलाइवा का धमाकेदार पहला लुक रिवील
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।