Rajinikanth 173rd Film Get Title: सुपरस्टार रजनीकांत की 173वीं फिल्म का नाम क्या है? रजनीकांत की नई फिल्म का डायरेक्टर और प्रोड्यूसर कौन है? रजनीकांत की नई कब रिलीज होगी और इसमें कौन-कौन काम कर रहा है?
सुपरस्टार रजनीकांत काफी समय से अपनी कुछ अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैन्स भी उनकी इन आने वाली फिल्मों को लेकर एक्साइटेड हैं और इनके बारे में लगातार अपडेट्स जानना चाहते हैं। इसी बीच उनकी 173वीं फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से चर्चा में रही फिल्म थलाइवर 173 को अब नया टाइटल मिल गया है। इतना ही नहीं टाइटल के साथ फिल्म से उनका दमदार फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया है। रजनीकांत का नया अंदाज देखकर फैंस क्रेजी हो रहे हैं। इस फिल्म में शानदार स्टार कास्ट, जबरदस्त एक्शन और खास कहानी देखने को मिल सकती है। जानिए रजनीकांत की फिल्म से जुड़ी सभी बड़ी बातें...

क्या है रजनीकांत की फिल्म थलाइवर 173 का टाइटल
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत 75 साल के हैं और अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं। फैन्स भी उनकी फिल्मों की रिलीज का बेताबी से इंतजार करते हैं। इसी बीच उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म थलाइवर 173 का टाइटल सामने आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का नाम मेकर्स ने धर्मन: द डेडली डॉक्टर रखा है। मूवी का नाम रिवील होते ही फैन्स में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, मूवी से पहला लुक भी सामने आया है। सामने आए लुक में रजनीकांत का अलग ही स्वैग देखने के मिल रहा है। वो ब्लू कॉस्ट्यूम हैं और उनके हाथ खून से सने हैं। उनके पैरों के नीचे एक गुंडा जख्मी पड़ा है और उन्होंने उसकी छाती पर मुस्कुराते हुए पैर रखा हुआ है। उन्होंने सर्जिकल ग्लव्स पहने हुए हैं और वो एक ऑपरेशन थिएटर में नजर आ रहे हैं। बता दें कि फिल्म का निर्देशन अश्वत्थ मरिमुथु कर रहे हैं। ये फिल्म कमल हासन के राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बन रही है। ये मूवी 2027 में पोंगल के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की घोषणा नवंबर 2025 में की गई थी।
रजनीकांत ने किया था 1975 में डेब्यू
आपको बता दें कि रजनीकांत ने के बालचंदर की तमिल फिल्म अपूर्वा रागंगल से डेब्यू किया था। उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत तमिल फिल्मों में विलेन के रोल से की थी। एसपी मुथुरमन की फिल्म भुवना ओरु केलवी कुरी (1977) में एक ठुकराए हुए प्रेमी के पॉजिटिव रोल और 1978 में आई मुल्लुम मलारुम और अवल अप्पादिथन मूवी में उनके काम की खूब तारीफ हुई। भुवना ओरु केलवी कुरी के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड स्पेशल अवॉर्ड मिला था। साउथ के साथ उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। उन्होंने टी रामाराव की की फिल्म अंधा कानून (1983) से हिंदी फिल्म में डेब्यू किया था। उन्होंने गिराफ्तार (1985), पडिक्कदवन (1985), मिस्टर भरत (1986), वेलाइकरण (1987), मनिथन (1987), धर्मथिन थलाईवन (1988), मपिल्लई (1989), चालबाज (1989) सहित कई फिल्मों काम किया। वे आखिरी बार फिल्म कुली में नजर आए थे, जो 2025 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म सुपरहिट रही। वहीं, उनकी अपकमिंग फिल्म जेलर 2 है, जो इसी साल रिलीज होगी।
