TMKOC एक्टर विशाल ठक्कर 10 साल से लापता, आखिर क्या हुआ उस रात, जानें अनसुलझा केस

Published : Oct 10, 2026, 07:50 PM IST
TMKOC एक्टर विशाल ठक्कर

सार

Vishal Thakkar Unsolved Mystery: अभिनेता विशाल ठक्कर 1 जनवरी 2016 को लापता हो गए थे। उन्होंने मुन्नाभाई एमबीबीएस और तारक मेहता में काम किया था।

मुन्नाभाई एमबीबीएस और तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आने वाले अभिनेता विशाल ठक्कर की कहानी आज भी एक बड़ा रहस्य बनी हुई है। दस साल पहले 1 जनवरी 2016 को वो घर से निकले और फिर कभी वापस नहीं लौटे। न्यू ईयर की रात मां से 500 रुपये उधार लेकर मूवी देखने निकले थे। बाद में पापा को मैसेज किया कि पार्टी में जा रहे हैं, सुबह मिलेंगे। उसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं। पुलिस जांच के बावजूद मामला सुलझ नहीं पाया और परिवार आज भी इंतजार कर रहा है।

आखिरी रात का वो सिलसिला

31 दिसंबर 2015 की रात विशाल ने मां दुर्गा ठक्कर से कहा कि साथ में स्टार वॉर्स देखने चलें। मां थकी हुई थीं इसलिए मना कर दिया। विशाल ने 500 रुपये उधार लिए और अकेले निकल गए। रात करीब 1 बजे उन्होंने पापा महेंद्र ठक्कर को मैसेज किया कि पार्टी में जा रहे हैं, सुबह लौटेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो दोस्तों के साथ न्यू ईयर मनाकर मुंबई लौटे भी, लेकिन घर नहीं पहुंचे। उसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया और वो गायब हो गए।

और पढ़ें - Jailer 2 Advance Booking: जेलर-2 की एडवांस बुकिंग में बिके 38000+ टिकट, क्या Jana Nayagan का टूटेगा रिकॉर्ड

विशाल ठक्कर कैसे मिली पहचान

विशाल ठक्कर मुन्नाभाई एमबीबीएस में उस युवक के रोल से पहचाने गए थे जो दिल टूटने के बाद आत्महत्या करने की कोशिश करता है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मैडी सर का किरदार भी उन्होंने निभाया। चांदनी बार, टैंगो चार्ली जैसी फिल्मों और कई टीवी शोज में काम किया। थपकी प्यार की, आहट और किस देश में है मेरा दिल जैसे शोज में भी नजर आए। तीस साल की उम्र में जब गायब हुए तो करियर ठीक-ठाक चल रहा था।

विशाल ठक्कर की जांच में क्या-क्या निकला

पुलिस ने कई दिशाओं में जांच की। कोई फिरौती की डिमांड नहीं आई, बैंक अकाउंट में कोई लेन-देन नहीं दिखा और अस्पतालों में भी कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि गायब होने से पहले डिप्रेशन और एक पुराना आरोप भी उनके जीवन में था, लेकिन इन बातों से केस आगे नहीं बढ़ा। आखिरी बार उन्हें घोड़बंदर रोड इलाके में देखा गया था और उन्होंने गर्लफ्रेंड से कहा था कि अंधेरी शूट के लिए जा रहे हैं। उसके बाद संपर्क टूट गया।

और पढ़ें - मनीषा कोइराला से ब्रेकअप के बाद टूट गए थे नाना पाटेकर, सालों तक सताता रहा दर्द

परिवार का 10 साल का इंतजार

विशाल के परिवार ने कई बार अपील की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। दस साल बीत जाने के बाद भी केस खुला हुआ है। न तो कोई पुष्टि हुई कि वो जीवित हैं और न ही कोई सबूत मिला कि कुछ अनहोनी हो गई। टीवी इंडस्ट्री का ये मामला उन रहस्यों में शामिल हो गया है जो सालों बाद भी सुलझ नहीं पाते। लोग आज भी पूछते हैं कि आखिर विशाल ठक्कर के साथ क्या हुआ।

अभी भी अनसुलझी विशाल ठक्कर की कहानी

दस साल बाद भी ये सवाल बाकी है कि क्या विशाल कभी वापस लौटेंगे या ये रहस्य यूं ही रह जाएगा। परिवार की उम्मीदें अभी भी बाकी हैं। मुंबई पुलिस के पास पुराना केस दर्ज है लेकिन नई लीड्स नहीं मिलीं। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का ये अधूरा किस्सा याद दिलाता है कि कभी-कभी लोग बिना किसी निशान के गायब हो जाते हैं और पीछे सिर्फ सवाल छोड़ जाते हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

दृश्यम 3 के बाद अजय देवगन पहुंचे कारगिल, Chauhaan Movie की शुरू की शूटिंग
मनीषा कोइराला से ब्रेकअप के बाद टूट गए थे नाना पाटेकर, सालों तक सताता रहा दर्द