
रजनीकांत की जेलर 2 का एडवांस बुकिंग शुरू हो गया है और सिर्फ लिमिटेड शोज के बावजूद धमाका दिख रहा है। रिलीज को अभी 5 दिन बाकी हैं लेकिन फैंस पहले ही टिकट्स बुक करने लगे हैं। अभी तक सिर्फ 380 शोज लिस्ट हुए हैं, फिर भी 38.1K टिकट्स बिक चुके हैं। ग्रॉस कलेक्शन 64.05 लाख और नेट 54.28 लाख पहुंच गया है। ऑक्यूपेंसी 27% है जो लिमिटेड शोज के हिसाब से काफी इंप्रेसिव है। बुक माय शो पर आवरली ट्रेंडिंग भी शुरू हो गई है। थलाइवा के फैंस का क्रेज साफ दिख रहा है।
अभी फुल फ्लेज्ड बुकिंग शुरू नहीं हुई है। सिर्फ रेस्ट्रिक्टेड शोज खुले हैं। इसके बावजूद लास्ट वन आवर में ही 2.79K टिकट्स बिक गए। ये बताता है कि जैसे ही ज्यादा शोज खुलेंगे, बुकिंग में फायर लग जाएगी। अभी बुकिंग मुख्य रूप से तमिलनाडु में ही खुली है। चेन्नई सबसे आगे है 30.01 लाख के साथ। उसके बाद मदुरै 11.77 लाख, त्रिची 6.83 लाख और कोयंबटूर 6.43 लाख के आसपास है। बाकी शहरों में भी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है।
और पढ़ें - Starlink licence: कंगना रनौत के तीखे तेवर, 'कोई अरबपति नेशन पॉलिसी तय नहीं करेगा...'
2026 में कोलीवुड की सबसे ऊंची डे-1 एडवांस बुकिंग अभी थलपति विजय की जाना नायगन के पास है। जेलर-2 के पास सीक्वल का फायदा है और 5 दिन अभी बाकी हैं। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि ओपनिंग डे प्री-सेल्स 30 करोड़ के पार जा सकती है। कूली का रिकॉर्ड 37.2 करोड़ ग्रॉस था, उस तक पहुंचना मुश्किल लग रहा है लेकिन गैप ज्यादा नहीं रहेगा। रजनीकांत की मास अपील और जेलर का ब्रांड वैल्यू दोनों काम कर रहे हैं।
डोमेस्टिक में अभी शुरुआत हुई है लेकिन ओवरसीज में पहले से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस बड़े ओपनिंग की उम्मीद लगाए बैठे हैं। जेलर 2 को नेल्सन दिलीपकुमार ने फिर से डायरेक्ट किया है और कास्ट में भी कई बड़े नाम हैं। एक्शन, मास एंटरटेनर्स का मिक्स होने की वजह से फैमिली ऑडियंस भी आकर्षित हो रही है।
और पढ़ें - नाना पाटेकर क्या सच में मरा गया? रावण से तुलना कर तनुश्री दत्ता बोलीं- 'वो डेढ़ शाना असुर...'
जैसे-जैसे ज्यादा शोज खुलेंगे, कलेक्शन में और उछाल आने की उम्मीद है। चेन्नई और बाकी तमिलनाडु सेंटर्स में बुकिंग और तेज हो सकती है। अगर सेम पेस रहा तो डे-1 एडवांस में बड़ा आंकड़ा छू सकती है। रजनीकांत की फिल्मों में एडवांस बुकिंग हमेशा स्पेशल रहती है और इस बार भी वही पैटर्न दिख रहा है। फैंस इंतजार कर रहे हैं कि फाइनल प्री-सेल्स कितनी जाती है और ओपनिंग डे पर क्या धमाका होता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।