
तमन्ना भाटिया पिछले कुछ महीनों से लगातार अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। कभी किसी फिल्म का टाइटल सामने आया, कभी फर्स्ट लुक पोस्टर और कभी प्रोडक्शन अपडेट। अलग-अलग अनाउंसमेंट के बीच शायद किसी ने ध्यान नहीं दिया कि एक्ट्रेस ने चुपचाप अपने करियर की सबसे विविध और महत्वाकांक्षी फिल्म लाइनअप तैयार कर ली है। 'रागिनी 3', 'मारिया IPS', 'पुरुषन', 'Vvan' और अजय देवगन के साथ एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट के जरिए तमन्ना हॉरर, बायोपिक, कमर्शियल एंटरटेनर और एक्शन-अडवेंचर जैसे अलग-अलग जॉनर्स में कदम रखने जा रही हैं। यही वजह है कि 2026 और 2027 उनके करियर के सबसे अहम साल साबित हो सकते हैं।
जहां कई सितारे एक सफल जॉनर में लगातार फिल्में करना पसंद करते हैं, वहीं तमन्ना भाटिया ने बिल्कुल अलग रास्ता चुना है। उनकी अपकमिंग फिल्मों की सूची बताती है कि वह किसी एक इमेज या शैली तक सीमित नहीं रहना चाहतीं। हर प्रोजेक्ट उन्हें एक नए अवतार में दर्शकों के सामने पेश करने वाला है।
यह भी पढ़ें : Cocktail 2 Review: रोमांस का तड़का, इमोशंस का सैलाब और शाहिद-कृति-रश्मिका की शानदार केमिस्ट्री
'रागिनी 3' के जरिए तमन्ना एक ऐसे फ्रेंचाइजी स्पेस में एंट्री कर रही हैं, जिसकी पहले से मजबूत फैन फॉलोइंग मौजूद है। इस फिल्म के साथ उन्हें उन दर्शकों तक पहुंचने का मौका मिलेगा जो लंबे समय से इस हॉरर ब्रांड से जुड़े हुए हैं। यह प्रोजेक्ट उनके करियर का एक अलग और चुनौतीपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। शशांक घोष निर्देर्शन में बन रही यह फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है।
'मारिया IPS' तमन्ना के फिल्मी सफर की सबसे अलग फिल्मों में गिनी जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह प्रोजेक्ट वास्तविक घटनाओं और प्रेरणादायक किरदारों से जुड़ा हुआ है। इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस अपने अभिनय के गंभीर और संवेदनशील पक्ष को सामने ला सकती हैं।रोहित शेट्टी निर्देशित यह फिल्म 2027 में थिएटर्स में आ सकती है।
यह भी पढ़ें : खराब रिव्यू भी नहीं रोक पाए इस हॉरर फिल्म की रफ़्तार, 7 दिन में किया मेकर्स को मालामाल!
तमिल सिनेमा में तमन्ना पहले भी सफल रही हैं, लेकिन 'पुरुषन' उन्हें मुख्यधारा के बड़े कमर्शियल स्पेस में और मजबूती से स्थापित कर सकती है। विशाल और तमन्ना भाटिया स्टारर इस फिल्म का फोकस बड़े पैमाने के मनोरंजन और मास ऑडियंस को आकर्षित करने पर बताया जा रहा है। इस फिल्म का डायरेक्शन सुंदर सी. ने किया है, जो अगस्त 2026 में थिएटर्स में देखने को मिल सकती है।
तमन्ना की सबसे चर्चित फिल्मों में अजय देवगन के साथ उनकी 'रेंजर' भी शामिल है, जिसमें संजय दत्त भी नज़र आएंगे। बताया जा रहा है कि यह एक बड़े पैमाने की एक्शन-एडवेंचर फिल्म होगी, जिसका डायरेक्शन जगन शक्ति कर रहे हैं। फिल्म 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी।
दीपक कुमार मिश्रा के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में एक बिल्कुल अलग कहानी और दुनिया दिखाई देगी। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा का लीड रोल होगा। फिल्म 28 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।