‘आशिक बनाया आपने’ में इमरान हाशमी और तनुश्री दत्ता के इंटीमेट सीन खूब चर्चा में रहे थे। सालों बाद तनुश्री ने कहा कि दोनों के बीच निजी केमिस्ट्री नहीं थी और उनका रिश्ता भाई-बहन जैसा था। इसके साथ उन्होंने किस को लेकर भी कुछ बातें कहीं आइए जानते हैं।
साल 2005 में आई फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ ने इमरान हाशमी और तनुश्री दत्ता को रातोंरात चर्चा में ला दिया था। फिल्म के टाइटल ट्रैक में दोनों के बीच फिल्माए गए इंटीमेट और किसिंग सीन उस दौर में काफी सुर्खियों में रहे थे। लेकिन सालों बाद तनुश्री ने इन सीन को लेकर जो बात कही, उसने लोगों का ध्यान फिर अपनी ओर खींच लिया। एक पुराने इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता ने इमरान हाशमी के साथ अपनी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को भाई-बहन जैसी बताया था।
25
'हमारे बीच कुछ पर्सनल नहीं था'
तनुश्री ने इंटरव्यू में कहा कि इमरान के साथ उनके बीच कोई निजी केमिस्ट्री नहीं थी। वो बिल्कुल भाई बहन की तरह थे। इसके साथ ही उन्होंने इंटीमेट और किसिंग सीन पर कहा कि ये एक्टिंग का हिस्सा था।
35
'किसिंग सीन एंजॉय नहीं करते'
तनुश्री ने यह भी कहा था कि ऑनस्क्रीन किसिंग सीन को कलाकार उस तरह एंजॉय नहीं करते, जैसा दर्शक पर्दे पर देखकर समझ सकते हैं। उनके मुताबिक, एक्टर का ध्यान इस बात पर होता है कि सीन कैमरे पर कैसा दिखेगा। कैमरे के एंगल से किस करना पड़ता है।
45
तीन फिल्मों में साथ दिखे इमरान-तनुश्री
इमरान हाशमी और तनुश्री दत्ता ने सिर्फ ‘आशिक बनाया आपने’ में ही साथ काम नहीं किया था। दोनों ‘चॉकलेट: डीप डार्क सीक्रेट्स’ और ‘गुड बॉय बैड बॉय’ में भी साथ नजर आए थे। हालांकि, दोनों की जोड़ी को सबसे ज्यादा पहचान ‘आशिक बनाया आपने’ से मिली। फिल्म के रोमांटिक गानों और इंटीमेट सीन्स ने उस समय खूब चर्चा बटोरी थी।
तनुश्री दत्ता ने ‘आशिक बनाया आपने’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘चॉकलेट: डीप डार्क सीक्रेट्स’, ‘ढोल’, ‘गुड बॉय बैड बॉय’ और कुछ अन्य फिल्मों में काम किया। हालांकि बाद में वो पर्दे से दूर हो गईं। बता दें कि तनुश्री मिस इंडिया यूनिवर्स भी रह चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।