Inside Photos: तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा का 7.63 CR का आलीशान घर, सीक्रेट बाथरूम ने उड़ाए होश!

Published : May 31, 2026, 08:56 AM IST

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के 7.63 करोड़ के घर में आखिर क्या छिपा है? बुकशेल्फ के पीछे बना सीक्रेट बाथरूम क्यों बना चर्चा का विषय? करण कुंद्रा का कार्ड से खुलने वाला शू कलेक्शन कितना खास है?  तेजस्वी-करण के ड्रीम होम का हर कोना क्यों खास?

PREV
17
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने पहली बार दिखाई अपने घर लकी झलक

टीवी के सबसे चर्चित कपल्स में शामिल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने पहली बार अपने आलीशान मुंबई वाले घर की झलक दिखाई है। करीब ₹7.63 करोड़ कीमत वाले इस लग्जरी आशियाने में सीक्रेट बाथरूम, हिडन बार और कई ऐसी खासियतें हैं, जिन्होंने फैंस को हैरान कर दिया। देखें काम्या जानी के पॉडकास्ट Curly Tales पर शेयर गए वीडियो से तेजस्वी-करण के लग्जरी घर की इनसाइड फोटोज…

27
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के आलीशान घर ने खींचा ध्यान

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का मुंबई स्थित घर इन दिनों चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आलीशान प्रॉपर्टी की कीमत लगभग ₹7.63 करोड़ बताई जा रही है। घर का इंटीरियर मॉडर्न डिजाइन, आरामदायक माहौल और लग्जरी एलिमेंट्स का बेहतरीन मिश्रण नजर आता है। कपल ने अपने घर का टूर देकर फैंस को अपनी लाइफस्टाइल की झलक दिखाई, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

37
लिविंग एरिया में दिखी लग्जरी और क्लास

घर का लिविंग स्पेस बेहद आकर्षक बनाया गया है। न्यूट्रल कलर पैलेट, आलीशान सोफे, टेक्सचर्ड वॉल्स और मॉडर्न डेकोरेशन इसे प्रीमियम लुक देते हैं। ट्रॉपिकल थीम वाले वॉलपेपर घर में अलग ही आकर्षण जोड़ते हैं। ऊंची छतें, शानदार झूमर और एम्बिएंट लाइटिंग पूरे माहौल को और भव्य बनाते हैं। बड़ी फ्रेंच विंडोज घर में भरपूर प्राकृतिक रोशनी लाती हैं, जबकि इंडोर प्लांट्स ताजगी का एहसास कराते हैं।

47
मॉडर्न किचन और स्टाइलिश डाइनिंग स्पेस

घर का किचन साफ-सुथरे और आधुनिक डिजाइन पर आधारित है। व्हाइट और ब्राउन कलर थीम के साथ इसमें आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया है। किचन के ठीक पास मौजूद डाइनिंग एरिया भी खास आकर्षण का केंद्र है। ब्लैक-एंड-व्हाइट मार्बल डाइनिंग टेबल और ब्राउन लेदर चेयर इसे बेहद स्टाइलिश बनाती हैं। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए यह जगह परफेक्ट नजर आती है।

57
करण कुंद्रा का शानदार शू कलेक्शन

होम टूर के दौरान करण कुंद्रा का विशाल स्नीकर्स और शू कलेक्शन भी चर्चा में रहा। अभिनेता ने अपने खास कलेक्शन को दिखाया, जिसे सुरक्षित कैबिनेट्स में रखा गया है। इन कैबिनेट्स को खोलने के लिए विशेष एक्सेस कार्ड की जरूरत पड़ती है। तेजस्वी ने खुलासा किया कि घर के इंटीरियर डिजाइन में करण की बड़ी भूमिका रही और उन्होंने अपनी पसंद के अनुसार घर के कई हिस्सों को डिजाइन कराया।

67
सीक्रेट बाथरूम और छिपा हुआ बार खास आकर्षण

इस आलीशान घर की सबसे अनोखी बात इसके सीक्रेट स्पेस हैं। घर में एक ऐसा बाथरूम मौजूद है, जो बाहर से बुकशेल्फ जैसा दिखाई देता है। शेल्फ के एक हिस्से को दबाने पर इसका रास्ता खुलता है। इसके अलावा घर में एक हिडन बार भी बनाया गया है, जो पूरे सेटअप को और एक्सक्लूसिव बनाता है। यही वजह है कि यह फीचर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहा है।

77
बालकनी है तेजस्वी प्रकाश की फेवरेट जगह

घर में चार बड़े बेडरूम हैं और पर्याप्त खुली जगह मौजूद है। हालांकि तेजस्वी प्रकाश की सबसे पसंदीदा जगह उनकी बड़ी बालकनी है। यहां पैडल पूल, बारबेक्यू एरिया और आराम करने के लिए शानदार स्पेस मौजूद है। बालकनी से शहर का खूबसूरत नजारा भी दिखाई देता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो तेजस्वी और करण इन दिनों नेटफ्लिक्स के शो 'देसी ब्लिंग' और 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' में दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories