
थलापति विजय काफी समय से अपनी आखिरी फिल्म जन नायगन को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। फैन्स भी उनकी इस फिल्म को देखने के लिए बेताब है। हालांकि, मूवी लंबे समय से कानूनी पचड़े में फंसी हुई है। फिल्म की रिलीज डेट 9 जनवरी थी, लेकिन सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से हरी झंडी नहीं मिलने के कारण फिल्म की रिलीज अटक गई। इसी बीच एक ताजा जानकारी सामने आई है, जिसे सुनकर फैन्स खुशी से उछल पड़े हैं। बता दें कि इस फिल्म को एच विनोद ने डायरेक्ट किया है और इस मूवी के बाद विजय राजनीति में एंट्री करेंगे।
थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन की रिलीज का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है, वैसे तो इसे अब तक सिनेमाघरों में रिलीज हो जाना था। वहीं, अब फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ी नई अपडेट सामने आई हैं। न्यू अपडेट से साफ जाहिर हो रहा है कि फिल्म देखने के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। ईटाइम्स की रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अब जून 2026 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी डेट कन्फर्म नहीं की है। बता दें कि जन नायगन फिल्म को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट तक पहुंच गया है, लेकिन अब मेकर्स सेंसर बोर्ड की बात मानते हुए फिल्म में बदलाव करने के बाद तैयार हैं। मेकर्स ने फिल्म का एडिटेड वर्जन सेंसर बोर्ड में सबमिट कर दिया है और अब जल्द ही बोर्ड द्वारा दोबारा रिव्यू के बाद फिल्म को पास किया जाएगा।
ये भी पढ़ें... Toxic vs Dhurandhar 2: यश या रणवीर सिंह किसे मिली ज्यादा फीस, उम्र में बड़ा कौन?
बता दें कि जन नायगन के बाद थलापति विजय किसी और फिल्म में नजर नहीं आएंगे। एच विनोद द्वारा निर्देशित और केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ये एक तमिल भाषा की राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और मामिता बैजू के अलावा गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और प्रियमणि लीड रोल में हैं। बताया जा रहा है कि ये 2023 की तेलुगु फिल्म भगवंत केसरी का रीमेक है। 183 मिनट की इस फिल्म का बजट 300–500 करोड़ बताया जा रहा है। विजय आखिरी बार 2024 में आई फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ टाइम में नजर आए थे। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 460 करोड़ का बिजनेस किया था। इसमें विजय का डबल रोल था।
ये भी पढ़ें... 8 बॉलीवुड स्टार्स की 18 फिल्मों के आएंगे सीक्वल, सबसे ज्यादा सनी देओल-अजय देवगन की मूवी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।