थलापति विजय की 6 भयंकर एक्शन-थ्रिलर फिल्में, OTT पर देख मूड करें फ्रेश

Published : Feb 16, 2026, 10:00 AM IST

थलापति विजय काफी समय से अपनी आखिरी फिल्म जन नायगन को लेकर चर्चा में हैं। फिलहाल उनकी इस फिल्म के जल्दी रिलीज होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इसी बीच आपको उनकी उन फिल्मों के बारे में बता रहे है, जो ओटीटी के डिफरेंट प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं।

PREV
16
फिल्म लियो

2023 में आई थलापति विजय की धमाकेदार एक्शन थ्रिलर और सस्पेंस फिल्म लियो ने बॉक्स ऑफिस फोड़ दिया था। इस मूवी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसमें विजय के साथ तृषा कृष्णन, संजय दत्त लीड रोल में थे। इसे ओटीटी नेटफ्किक्स पर देख सकते हैं।

26
फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम

थलापति विजय की साइंस फिक्शन फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम 2024 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल देखने को मिला। इसमें विजय के साथ प्रशांत, प्रभु देवा, मोहन, जयराम, अजमल अमीर, वैभव, योगी बाबू, प्रेमगी अमरेन, स्नेहा, लैला, मीनाक्षी चौधरी लीड रोल में थे। इस मूवी को ओटीटी नेटफ्किक्स पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें... Jana Nayagan Release Update: विजय की आखिरी फिल्म पर ब्रेक! मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट

36
फिल्म वारिसु

थलापति विजय की फिल्म वारिसु 2023 में रिलीज हुई थी। ये एक फैमिली ड्रामा एक्शन फिल्म थी। इसमें विजय के साथ रश्मिका मंदाना, प्रकाश राज, श्रीकांत, जयसुधा, संगीता, संयुक्ता शनमुघनाधन, नंदिनी राय, योगी बाबू, गणेश वेंकटरामन और सुमन भी थे। इस शानदार फिल्म को ओटीटी नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

46
फिल्म मास्टर

मास्टर 2021 में आई थलापति विजय की एक्शन ड्रामा फिल्म थी। इसमें उनके साथ विजय सेतुपति, मालविका मोहनन, एंड्रिया जेरेमिया, अर्जुन दास, शांतनु भाग्यराज और गौरी जी किशन लीड रोल में थे। इस मूवी को ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

56
फिल्म थेरी

थेरी 2016 में बनी एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, इसमें विजय, सामंथा रुथ प्रभु,एमी जैक्सन और नैनिका ने लीड रोल प्ले किया था। इस जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म को आप ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो पर देख मजा ले सकते हैं।

66
फिल्म मर्सल

थलापति विजय की मर्सल 2017 में रिलीज हुई एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। इसमें विजय ने ट्रिपल रोल प्ले क्या था। मूवी में उनके साथ नित्या मेनन, एसजे सूर्या, काजल अग्रवाल, समंथा रुथ प्रभु, वदिवेलु, सत्यराज, हरीश पेराडी, कोवई सरला और सत्यन लीड रोल में थे। इस मूवी को घर बैठे ओटीटी नेटफ्लिक्स पर देखकर मूड फ्रेश कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें... Thalapathy Vijay की जन नायगन ही नहीं ये 4 फिल्में भी रही विवादित, एक पर खूब मचा बवाल

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories