सुपरस्टार थलापति विजय की पर्सनल लाइफ इन दिनों सुर्खियों में बनी है। बता दें कि विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने तलाक फाइल किया है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो कपल की जिंदगी में जिस हसीना की वजह खलबली आई है उसका नाम तृषा कृष्णन है।
तृषा कृष्णन को लेकर अफवाहें उड़ रही है कि उनकी वजह से थलापति विजय की निजी जिंदगी खतरे में पड़ गई है और उनकी पत्नी ने तलाक की अर्जी दी है। इसी बीच आपको तृषा की 5 सबसे कमाऊ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
26
फिल्म लियो
तृषा कृष्णन के करियर की सबसे कमाऊ फिल्म Leo है, जो 2023 में आई थी। इस फिल्म में थलापति विजय उनके साथ लीड रोल में थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 615 करोड़ का बिजनेस किया था।
2022 में आई तृषा कृष्णन की फिल्म पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1 एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। इसमें विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्ति, जयराम लीड रोल में थे। फिल्म ने 488 करोड़ का कलेक्शन किया था।
46
फिल्म पोन्नियन सेल्वन पार्ट 2
तृषा कृष्णन की सबसे कमाऊ फिल्मों में एक पोन्नियन सेल्वन पार्ट 2 2023 में रिलीज हुई थी। ये भी मल्टीस्टारर फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 345 करोड़ बिजनेस किया था।
56
फिल्म गुड बैड अग्ली
तृषा कृष्णन की फिल्म Good Bad Ugly 2025 में रिलीज हुई थी। अजित कुमार के साथ वाली इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला। मूवी ने 248 करोड़ का बिजनेस किया था।
66
फिल्म पेट्टा
पेट्टा 2019 आई एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी। तृषा कृष्णन के साथ इस फिल्म में रजनीकांत, विजय सेतुपति, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, शशिकुमार, सिमरन थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का बिजनेस किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।