Dhurandhar 2 का ओवरसीज क्रेज: एडवांस बुकिंग ने तोड़े रिकॉर्ड, ट्रेलर से पहले ही छाप लिए इतने करोड़

Published : Mar 06, 2026, 11:22 AM IST

Dhurandhar 2 Advance Booking: Dhurandhar 2 रिलीज से पहले ही विदेशों में धमाल मचा रही है। Ranveer Singh की इस फिल्म ने अमेरिका में एडवांस बुकिंग से करोड़ों की कमाई कर ली है। जानिए प्री-सेल्स के आंकड़े और कब रिलीज होगी फिल्म।

PREV
16
ट्रेलर से पहले ही ‘धुरंधर 2’ को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

Dhurandhar 2 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने से पहले ही इसकी ओवरसीज एडवांस बुकिंग ने शानदार शुरुआत कर दी है। खासतौर पर अमेरिका में फिल्म को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने वीकेंड प्री-सेल्स से करीब 6 लाख डॉलर यानी लगभग 5.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस शानदार शुरुआत ने साफ कर दिया है कि फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।

26
अमेरिका में प्री-सेल्स से लगातार बढ़ रहा Dhurandhar 2 का कलेक्शन

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में एडवांस टिकट बिक्री तेजी से आगे बढ़ रही है। बुधवार को प्री-सेल्स से करीब 2.5 लाख डॉलर (लगभग 2 करोड़ रुपये) की कमाई दर्ज की गई। वहीं ओपनिंग डे के लिए लगभग 1 लाख डॉलर की टिकटें बिक चुकी हैं। इसके अलावा शुक्रवार और शनिवार के शो के लिए भी करीब 1-1 लाख डॉलर की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। कुल मिलाकर अभी तक फिल्म का प्री-सेल्स कलेक्शन लगभग 6 लाख डॉलर तक पहुंच चुका है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Trailer कब और कितने बजे आएगा? एडवांस बुकिंग पर क्या है ताजा अपडेट

36
रिकॉर्ड तोड़ने की रेस में ‘धुरंधर 2’

अगर बॉलीवुड फिल्मों के ओवरसीज प्री-सेल्स रिकॉर्ड की बात करें तो जवान ने रिलीज से पहले करीब 3 लाख डॉलर की प्री-सेल्स दर्ज की थी। लेकिन धुरंधर 2 ने शुरुआती दौर में ही इस आंकड़े को लगभग दोगुना कर दिया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिलीज से पहले फिल्म करीब 1.5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 13–14 करोड़ रुपये की एडवांस कमाई तक पहुंच सकती है।

46
‘एनिमल’ के प्रीमियर रिकॉर्ड पर भी नजर

फिल्म की शानदार शुरुआत को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह एनिमल के नॉर्थ अमेरिका प्रीमियर कलेक्शन को भी चुनौती दे सकती है। ‘एनिमल’ ने प्रीमियर शो से करीब 1.2 मिलियन डॉलर की कमाई की थी, जो अब तक बड़ा रिकॉर्ड माना जाता है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि पहली फिल्म की बड़ी सफलता के कारण सीक्वल को पहले से ही मजबूत ओपनिंग मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Day 1 Collection होगा बंपर, लेकिन इन 10 फिल्मों को पछाड़ने में छूटेंगे पसीने! 

56
‘टॉक्सिक’ से क्लैश टलने का मिलेगा Dhurandhar 2 को फायदा

पहले यह फिल्म Toxic के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली थी, लेकिन अब ‘टॉक्सिक’ की रिलीज जून में शिफ्ट हो गई है। इससे Dhurandhar 2 को सोलो रिलीज का फायदा मिल सकता है। मेकर्स ने फिल्म को हिंदी के साथ-साथ कई अन्य भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी की है, जिससे नॉर्थ इंडिया के साथ साउथ के बाजार में भी फिल्म को अच्छा बिजनेस मिलने की उम्मीद है।

66
Dhurandhar 2 स्टारकास्ट और रिलीज डेट

फिल्म का निर्देशनआदित्य धर ने किया है और इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और अक्षय खन्ना भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। दिसंबर 2025 में आई पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 1300 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जिसके बाद से ही इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories