Dhurandhar 2 Trailer कब और कितने बजे आएगा? एडवांस बुकिंग पर क्या है ताजा अपडेट
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है और उससे भी ज़्यादा इंतज़ार है इस फिल्म के ट्रेलर का। खासकर जब से यश की फिल्म 'टॉक्सिक' पोस्टपोन हुई है, तब से सभी का पूरा ध्यान 'धुरंधर 2' पर ही है। जानिए ट्रेलर से जुड़ी अपडेट.…

कब आएगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर?
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि 'धुरंधर 2' का ट्रेलर 6 मार्च को रिलीज किया जाएगा। लेकिन अब मेकर्स और स्टार कास्ट ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि यह ट्रेलर 7 मार्च को आएगा।
धुरंधर 2 का ट्रेलर कितने बजे आएगा?
रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ‘धुरंधर 2’ के नए पोस्टर शेयर किए हैं, जिनमें फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट और समय का उल्लेख है। उन्होंने लिखा है कि फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च को सुबह 11:11 बजे रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Border 2 के बाद इस फिल्म ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर ग़दर! 7 दिन से कर रही ताबड़तोड़ कमाई
धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग कब से शुरू होगी?
कथिततौर पर जैसे ही मेकर्स 'धुरंधर 2 : द रिवेंज' का ट्रेलर जारी करेंगे, उसके तुरंत बाद से इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। हालांकि, यूएस बॉक्स ऑफिस में फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और वहां फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो यूएस में इस फिल्म की एडवांस बुकिंग से कमाई $565K हो चुकी है।
'धुरंधर 2' कितनी भाषाओं में रिलीज होगी?
'धुरंधर' की जबरदस्त सक्सेस के बाद फिल्म के मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट यानी 'धुरंधर 2 : द रिवेंज' को पैन इंडिया रिलीज करने का फैसला लिया है। इस फिल्म को 19 मार्च को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Akshay Kumar को झटका, शूटिंग शुरू होने से पहले ही लगा उनकी इस कॉमेडी सीक्वल पर ब्रेक!
उस्ताद भगत सिंह से होगा 'धुरंधर 2' का क्लैश
'धुरंधर 2' का क्लैश पहले कन्नड़ सिनेमा की यश स्टारर पैन इंडिया फिल्म 'टॉक्सिक' से होना वाला था, जिसे अब 4 जून तक के लिए पोस्टपोन कर दी गई है। हालांकि, इस बीच पवन कल्याण स्टारर तेलुगु सिनेमा की पैन इंडिया फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' से इसका नया क्लैश बन गया है। 'उस्ताद भगत सिंह' पहले 26 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इसे प्री-पोंड कर 19 मार्च 2026 पर शिफ्ट कर दिया है। देखना दिलचस्प होगा कि यह क्लैश बॉक्स ऑफिस पर कैसा धमाका करता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।