
सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम की शादी एक बार फिर सुर्खियों में है। 27 साल पुराने रिश्ते में तलाक की नौबत आने के बाद अब इस मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। 7 अगस्त को संगीता ने तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिला अदालत में दायर अपनी तलाक याचिका वापस ले ली, जिसके बाद अदालत ने केस बंद कर दिया। इससे पहले फरवरी 2026 में उन्होंने विवाह समाप्त करने की मांग करते हुए अदालत का रुख किया था। आइए जानते हैं कि एक फैन से जीवनसाथी बनने तक का यह रिश्ता कैसे शुरू हुआ, किन आरोपों तक पहुंचा और अब इसमें क्या नया मोड़ आया है।
विजय और संगीता के रिश्ते को लेकर सबसे बड़ा घटनाक्रम 7 अगस्त को सामने आया, जब संगीता ने चेंगलपट्टू जिला अदालत में दायर अपनी तलाक याचिका वापस ले ली। याचिका वापस लिए जाने के बाद अदालत ने तलाक की कार्यवाही समाप्त करते हुए केस बंद कर दिया। इससे महीनों से चर्चा में बना यह मामला फिलहाल खत्म हो गया। हालांकि, अभी तक संगीता के तलाक की अर्जी वापस लेने की वजह सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कानूनी प्रक्रिया शुरू होने से पहले विजय और संगीता कई महीनों से अलग-अलग रह रहे थे।
संगीता सोर्नालिंगम श्रीलंका मूल के तमिल उद्योगपति की बेटी हैं और लंदन में रहती थीं। वह विजय की बड़ी प्रशंसक थीं। 1996 में विजय की फिल्म 'पूवे उनक्कागा' देखने के बाद वह अच्क्टोर से मिलने चेन्नई पहुंचीं और शूटिंग के दौरान उन्हें बधाई दी। संगीता की सादगी और व्यवहार से प्रभावित होकर विजय ने उन्हें अपने परिवार से मिलवाया। बाद में विजय के माता-पिता निर्देशक एस. ए. चंद्रशेखर और गायिका शोभा चंद्रशेखर ने संगीता के परिवार के सामने शादी का प्रस्ताव रखा।
दोनों ने सबसे पहले 10 जुलाई 1998 को ब्रिटेन में अपनी शादी रजिस्टर कराई। इसके बाद 25 अगस्त 1999 को चेन्नई के राजा मुथैया हॉल में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया। शादी के बाद एक भव्य रिसेप्शन भी आयोजित किया गया, जिसमें परिवार, दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए। यह शादी दो अलग-अलग धर्मों के मिलन की मिसाल भी बनी, क्योंकि विजय ईसाई हैं, जबकि संगीता हिंदू परिवार से आती हैं। विजय और संगीता के दो बच्चे हैं:-
फरवरी 2026 में संगीता ने स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दाखिल की थी। याचिका में उन्होंने आरोप लगाया कि विजय एक्स्ट्रामैरिटल संबंध में थे और उन्हें इसकी जानकारी अप्रैल 2021 में मिली। उन्होंने व्यभिचार (Adultery) और मानसिक क्रूरता (Mental Cruelty) को तलाक का आधार बताया।
तलाक याचिका ऐसे समय सामने आई थी, जब सोशल मीडिया पर लंबे समय से विजय और एक्ट्रेस त्रिशा को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही थीं। हालांकि, विजय और त्रिशा दोनों में से किसी ने भी इन चर्चाओं की सार्वजनिक रूप से पुष्टि या खंडन नहीं किया है। साथ ही, इन दावों की पुष्टि करने वाला कोई स्वतंत्र सबूत भी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।