थलापति विजय और उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम का तलाक होने जा रहा है।इस बीच पहली बार विजय पब्लिकली पर नजर आए। खास बात यह है कि वे एक इवेंट में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ पहुंचे। दोनों की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
थलापति विजय का तलाक की खबरों के बीच पहला पब्लिक अपीयरेंस
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार थलापति विजय ने पत्नी संगीता सोर्नालिंगम से तलाक की खबरों के बीच पहली बार एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उनका यह अपीयरेंस प्रोड्यूसर कलपति एस. सुरेश के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में हुआ, जहां उनके साथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी मौजूद थीं।
25
विजय और त्रिशा की ग्रैंड एंट्री ने खींचा ध्यान
रिसेप्शन के दौरान जहां विजय गोल्डन शर्ट और वेश्ती में नजर आए, तो वहीं त्रिशा ने गोल्डन साड़ी के साथ रेड ब्लाउज पहना था। दोनों ने साथ में फोटो खिंचवाई, नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं और फिर साथ ही कार्यक्रम से रवाना हो गए।
विजय-तृषा के वायरल वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स के रिएक्शन
विजय और त्रिशा का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कई रिएक्शन सामने आए। मसलन एक यूजर ने लिखा, "विजय और तृषा के एक साथ देखे जाने से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "उनके लिए इससे जोरदार ऑफिशियली लॉन्च नहीं हो सकता था। उन्हें जो करना है करने दो। हम सभी को अपना और अपनी ज़िंदगी का ध्यान रखना चाहिए।" एक यूजर ने लिखा है, "बेशर्म विजय...फैन्स को पहले से ही पता है कि वे रिसेप्शन में क्यों आए थे।"
45
विजय-तृषा का साथ वाला वीडियो देख भड़के लोग
विजय-तृषा का वायरल वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने भड़कते हुए लिखा है, "एक दक्षिण भारतीय होने के नाते सेलेब्रिटी पूजा का कल्चर ख़त्म होना चाहिए। इन दो बड़े बड़े लोगों की उन्क्के बुरे कर्मों के लिए आलोचना होनी चाहिए।" एक यूजर का गुस्से भरा कमेंट है, "सच कहूं तो यह बेहद गुस्सा दिलाने वाला है। विजय-तृषा के साथ गर्व से पेश आ रहा है और सबके सामने मुस्करा रहा है। कोई शर्म नहीं है। कोई सेल्फ अवेयरनेस नहीं, खुद के लिए जीरो रिस्पेक्ट है। लोग इसको सही कैसे ठहरा सकते हैं?"
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 51 साल के विजय की पत्नी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने उनसे तलाक मांगा है। उन्होंने याचिका में विजय के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और अपनी मानसिक पीड़ा का जिक्र किया गया है। संगीता का दावा है कि अप्रैल 2021 में उन्हें विजय के एक अभिनेत्री के साथ कथित रिश्ते के बारे में पता चला, जिससे उन्हें गहरा भावनात्मक आघात पहुंचा। उन्होंने यह भी कहा कि इस वजह से उन्हें और उनके बच्चों को मानसिक तनाव और सामाजिक असहजता का सामना करना पड़ा। दावा किया जा रहा है कि संगीता ने तलाक के बदले 250 करोड़ की एलिमनी मांगी है। रिपोर्ट्स की मानें तो संगीता ने बिना नाम लिए जिस एक्ट्रेस की ओर इशारा किया, वे तृषा कृष्णन हैं। हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।