थलापति विजय की लाइफ में इन दिनों हलचल मची हुई है। दरअसल, उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम उनसे तलाक ले रही है और इसके लिए उन्होंने फैमिली कोर्ट में केस भी फाइल कर दिया है।। खबरें है कि दोनों की लाइफ में एक्ट्रेस तृषा कृष्ण की वजह से खलबली मची हुई है।
थलापति विजय-तृषा कृष्णन की रिलेशनशिप को लेकर काफी समय से अफवाहें उड़ रही है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी आपसी रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा। वहीं, इनके रिश्ते की वजह से विजय की पर्सनल लाइफ विवादों में आ गई हैं। इसी बीच आपको दोनों की संपत्ति के बारे में बताते हैं।
26
थलापति विजय की नेटवर्थ
सबसे पहले बात करते हैं थलापति विजय की नेटवर्थ के बारे में। रिपोर्ट्स की मानें तो विजय तकरीबन 600-700 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। वे काफी आलीशान जिंदगी जीना पसंद करते हैं। वहीं, फीस की बात करें तो वे एक फिल्म के लिए 100 से 120 करोड़ चार्ज करते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म जन नायगन के लिए 250 करोड़ फीस वसूल की है।
विजय की सालाना इनकम 110 से 120 करोड़ के करीब है। वे फिल्मों के साथ ब्रांड एंडोर्समेंट और रियल एस्टेट से जमकर कमाई करते हैं। उनके पास शानदार कार कलेक्शन है। विजय के गैराज में ऑडी ए8एल, रेंज रोवर इवोक, फोर्ड मस्टैंग, रॉल्स रॉयस घोस्ट, बीएमडब्ल्यू एक्स5-एक्स6, वोल्वो एक्ससी90, मर्सिडीज बेंज जैसी कारें खड़ी हैं।
46
तृषा कृष्णन की नेटवर्थ
थलापति विजय के मुकाबले तृषा कृष्णन की नेटवर्थ बहुत कम है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तृषा 85 से 100 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। लग्जरी लाइफ जीने वाली तृषा एक फिल्म में काम करने 10-12 करोड़ फीस लेती हैं।
56
कहां से करती हैं तृषा कृष्णन कमाई
तृषा कृष्णन की कमाई का सबसे बड़ा सोर्स फिल्में हैं। इसके अलावा वे ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापन और सोशल मीडिया पोस्ट से तगड़ी कमाई करती हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वे करीब 9 करोड़ चार्ज करती हैं। बता दें कि उनके पास कई शानदार कारें हैं। उनके कलेक्शन में मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, रेंज रोवर इवोक, मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास जैसी कारे हैं।
66
विजय-तृषा की फिल्में
विजय-तृषा की ऑनस्क्रीन जोड़ी काफी पसंद गई। दोनों ने घिल्ली (2004), थिरुपाची (2005), आधी (2006), कुरुवी (2008) जैसी फिल्मों में साथ काम किया। फिर 15 साल बाद दोनों फिल्म लियो (2023) में साथ नजर आए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।