The 50 के 20 कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा, एक ऋतिक रोशन की करीबी-2 क्रिकेटर भी

Published : Jan 11, 2026, 02:48 PM IST

रियलिटी शो द 50 इस वक्त चर्चा में बना हुआ है। दर्शक शो के शुरू होने का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार प्रसारित होने वाले शो में शामिल होने वाले कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं। हालांकि, मेकर्स ने कोई घोषणा नहीं की है। 

PREV
15
रियलिटी शो द 50

बिग बॉस की तरह एक और रियलिटी शो द 50 शुरू होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये शो सलमान खान के शो बिग बॉस से भी ज्यादा विवादित होगा। ये एक ऐसा शो होगा, जिसमें कोई नियम-कायदे नहीं होंगे और कंटेस्टेंट्स किसी भी हद तक जा सकेंगे।

25
कब शुरू होगा द 50

आपको बता दें दि सलमान खान रियलिटी शो द 50 की घोषणा बिग बॉस 19 के फिनाले में की थी। खबरों की मानें तो ये शो 1 फरवरी से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा। इस फराह खान होस्ट करेंगी। इसे रात 9 बजे से देखा जा सकेगा।

ये भी पढ़ें... OTT पर सबसे ज्यादा देखी गई ये 5 फिल्में, एक BOX OFFICE पर कमा चुकी 340% प्रॉफिट

35
द 50 में कितने कंटेस्टेंट्स होंगे

नए रियलिटी शो द 50 के नाम से जाहिर हो रहा है इसमें 50 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक प्रतिभागियों के नामों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कुछ के नाम सामने आए हैं। खबरों में दावा किया जा रहा है कि करण मेहरा की एक्स पत्नी निशा रावल भी प्रतिभागियों में शामिल हो सकती हैं।

45
द 50 के कंटेस्टेंट्स

टेली चक्कर की रिपोर्ट की मानें तो द 50 शो के लिए मोहब्बतें गर्ल किम शर्मा को अप्रोच किया गया है। वहीं, अमीषा पटेल के भाई अश्मित पटेल भी शो का हिस्सा हो सकते हैं। इनके अलावा ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद, एमिवे, ओरी, श्वेता तिवारी, निक्की तंबोली, इमरान खान, अंकिता लोखंडे, कुशा कपिला, युजवेंद्र चहल, धनश्री वर्मा, अंशुला कपूर, तान्या मित्तल, श्रीसंत, शिव ठाकरे, उओरफी जावेद, प्रतीक सहजपाल और फैसल शेख के भी नाम सामने आ रहे हैं।

55
द 50 के बारे में

रिपोर्ट्स की मानें तो द 50 मोस्ट पॉपुलर फ्रेंच सीरीज लेस सिंकुआंटे का इंडियन अडाप्शन है। इसका अमेरिकी वर्जन, लॉस 50 2023 में टेलीमुंडो पर प्रसारित हुआ था। अब इसे देसी तड़का लगाकर इंडियन दर्शकों के लिए लाया जा रहा है। बनिजय एशिया द्वारा निर्मित ये शो अन्य रियलिटी शो के फॉर्मेट से बिल्कुल अलग होगा। इसमें एक ऐसा माहौल देखने को मिलेगा जहां कोई नियम नहीं होंगे। प्रतिभागियों को सबकुछ भी करने की आजादी होगी।

ये भी पढ़ें... TV TRP List: नागिन 7 ने पछाड़ डाला अनुपमा को, NO.1 पर अभी भी इस शो का कब्जा

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories