द 50 में घमासान मचा हुआ है। शो का ग्रैंड फिनाले करीब है। सेमी फाइनल की रेस चल रही है और 4 कंटेस्टेंट ने टिकट टू फिनाले जीत लिया है। हालांकि, अभी 8 प्रतिभागियों की किस्मत का फैसला होना बाकी है। वैसे, खबरों की मानें तो फिनाले की शूटिंग हो गई है।
रियलिटी शो द 50 अपने फिनाले के काफी करीब है। धीरे-धीरे शो के महल से कंटेस्टेंट्स की संख्या कम हो रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि 4 प्रतिभागी ऐसे हैं, जिन्होंने दिग्गजों को धूल चटाकर टिकिट टू फिनाले हासिल कर लिया है।
26
द 50 के 4 फाइनलिस्ट कौन?
द 50 को अपने 4 फाइनलिस्ट मिल गए हैं। इनके नाम हैं शिव ठाकरे, मिस्टर फैजू, रजत दलाल और इम्मोर्टल काका। अब इनके बीच विनर बनने की जंग होगी। इन 4 ने शो में शामिल कई दिग्गजों को हराकर जीत हासिल की।
आपको बता दें कि शो में शामिल 50 कंटेस्टेंट्स में से 20 ने फिनाले में जगह बनाई थी। इनमें कुछ आउट हो गए हैं और 4 को टिकिट टू फिनाले मिल गया है। बताया जा रहा है कि अभी भी गेम में 8 प्रतिभागी बचे हैं।
46
कब है द 50 का फिनाले
द 50 के फिनाले की बात करें तो इसकी शूटिंग 19 फरवरी को हुई है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिनाले शो का टेलीकास्ट 22 मार्च को किया जाएगा। इसे रात 9 बजे jiohotstar पर और रात 10:30 बजे colors TV पर देख सकेंगे।
56
द 50 के सेमीफाइनल से धुरंधर हुए आउट
द 50 के सेमीफाइनल की शूटिंग 18 फरवरी को हुई, जिसके बाद 6 दिग्गज प्रतियोगी बाहर हो गए। इनके नाम सिवेट तोमर, युविका चौधरी, हामिद बरकजी, आरुषी चावला, लवकेश कटारिया और लक्ष्य हैं।
66
द 50 में कितने प्रतिभागियों ने लिया था हिस्सा
द 50 में तकरीबन 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इनके बीच पहले ही दिन से जबरदस्त लड़ाई-झगड़ा और हाथापाई देखने को मिली। धीरे-धीरे शो से कंटेस्टेंट्स कम होते गए और आखिर में 20 फाइनलिस्ट बचे। अब इनमें एक-एक करके आउट हो रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।