The 50 में पहले दिन महायुद्ध, टास्क में भिड़े 2 धुरंधर और एक का हुआ गेम ओवर

Published : Feb 02, 2026, 11:56 AM IST

रियलिटी शो द 50 की शुरुआत हो चुकी है। रविवार को शो का ग्रैंड प्रीमियर हुआ और इसमें काफी कुछ देखने को मिला। शो के गेम मास्टर द लायन ने पहले ही दिन कंटेस्टेंट्स के साथ टॉस्ट खेला और इसके बाद ही सबको महल में जाने की परमिशन दी। शो में 50 प्रतिभागी हैं।

PREV
16
रियलिटी शो द 50

जिस शो के शुरू होने का दर्शक बेताबी से इंतजार कर रहे थे यानी द 50, उसका प्रीमियर रविवार को ग्रैंड लेवल पर हुआ। शो में करीब 50 प्रतिभागियों की एंट्री हुई। इसमें कुछ एक-दूसरे को पहले से जानते थे तो अंजान भी थे। प्रीमियर डे के गेस्ट सिंगर हिमेश रेशमिया थे।

26
द 50 में पहले दिन हुआ जबरदस्त टास्ट

रियलिटी शो द 50 के पहले ही दिन कंटेस्टेंट्स द्वारा जबरदस्त टास्क खेला गया। इसमें 10 टीम बनाई गई और हर टीम में 5 सदस्य थे। टास्क काफी खतरनाक था। इस टास्क को कुछ ने तो आसानी से पूरा कर लिया और कुछ इसे गिरते-पड़ते पूरा कर पाए। 

ये भी पढ़ें... मर्डर, माइंड गेम-सस्पेंस! OTT की वो 5 क्राइम थ्रिलर जो झन्ना दे माथा, IMDb रेटिंग भी जोरदार

36
द 50 के टास्ट में भिड़े 2 कंटेस्टेंट्स

द 50 में पहले दिन हुए टास्क में दो कंटेस्टेंट्स आपस भिड़ते भी नजर आए। हुआ यूं कि टास्क शुरू होते ही सिद्धार्थ भारद्वाज ने करन पटेल को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद दोनों आपस में भड़ते नजर आए। सिद्धार्थ का कहना था उन्होंने जानबूझ कर टक्कर नहीं मारी, लेकिन करन ये मानने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था वे जानबूझकर उनसे टकराए, ताकि उनका गेम बिगड़ जाए। 

46
कौन है द 50 का अनकली कंटेस्टेंट

द 50 के प्रीमियर पर टास्क के बाद गेम मास्टर द लायन ने सबसे कमजोर कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखाया। ये अनलकी कंटेस्टेंट वंशराज सिंह थे, जो शो का महल तक नहीं देख पाए, उन्हें एरिना से बाहर कर दिया गया। बता दें कि वंशराज यूट्यूबर है और कई सपने लेकर इस शो में आए थे।

56
द 50 के कंटेस्टेंट्स का नाम

द 50 में 50 सेलेब्रिटीज में शामिल हुए। एक के एलिमिनेट होने के बाद अब 49 प्रतिभागी बचे हैं। ये हैं करण पटेल, उर्वशी ढोलकिया, मिस्टर फैसु, दिव्या अग्रवाल, मोनालिसा, विक्रांत सिंह राजपूत, शाइनी दोशी, दुष्यंत कुकरेजा, रिद्धि डोगरा, शिव ठाकरे, नीलम गिरी, चाहत पांडे, हामिद बरकजी, डिमपाल सिंह, मैक्सटर्न, सुमैरा शेख, लवकेश कटारिया, सिवेट तोमर, नेहल चुडासमा, कृष्णा श्रॉफ, सपना चौधरी, निक्की तंबोली, अरबाज पटेल, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, अर्चना गौतम, बेबिका धुर्वे, रजत दलाल, जाहन्वी किल्लेकर, युंग सैमी, अदनान शेख, लक्ष्य कौशिक, अर्चित कौशिक, दिग्विजय राठी, नतालिया जंजोस्जेक, खानजादी, फैज बलूच, रचित रोजा, सिद्धार्थ भारद्वाज, डिनो जेम्स, आर्या जाधाओ, सौरभ घाडगे, मनीषा रानी, आरुषि चावला, रिधिमा पंडित, श्रुतिका अर्जुन, भाव्या सिंह, तेजस्वी मदिवाड़ा और इम्मोर्टल काका।

66
द 50 का आलीशान महल

आपको बता दें कि द 50 के कंटेस्टेंट्स के रहने के लिए एक आलीशान महल बनाया गया है, जो 10 हजार स्क्वेयर फीट में फैला है। इसमें कंटेस्टेंट्स 50 दिन रहेंगे और गेम खेलेंगे। इस शो में हर दिन टॉस्ट होंगे और हर टास्क में एक कंटेस्टेंट एलिमिनेट होगा।

ये भी पढ़ें... 2026 में 7 बॉलीवुड स्टार्स मचाएंगे साउथ में तहलका, एक हसीना 3 फिल्मों से करेगी धमाका

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories