The 50: कन्फर्म हुए 3 कंटेस्टेंट, ऐसा होगा शो का फॉर्मेट-कब होगा शुरू? जानें

Published : Jan 15, 2026, 05:05 PM IST

रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन से पहले सबकी नजरें एक नए रियलिटी शो द 50 पर टिकी हुईं हैं। दर्शक इस शो के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच इससे जुड़ी ताजा जानकारी सामने आई है। बता दें कि इसके 3 फाइनल कंटेस्टेंट के नाम सामने आ गए हैं।

PREV
16
बिग बॉस जैसा नहीं है द 50

कईयों को लग रहा है कलर्स टीवी का नया रियलिटी शो द 50 सलमान खान के शो बिग बॉस जैसा होगा। हालांकि, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ये शो एकदम अलग है और इसे फराह खान होस्ट करेंगी। इसका पहला लुक भी रिवील हो चुका है।

26
कैसा होगा द 50 का फॉर्मेट?

द 50 एक ऐसा शो है जिसके बारे में मेकर्स का मानना है कि ये भारत में नॉन-फिक्शन टेलीविजन की दुनिया को बदल कर रख देगा। जियोहॉटस्टार के आलोक जैन ने हाल ही में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में बताया कि इसका प्रीमियर 1 फरवरी को होगा। इसमें 50 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे। उन्हें कुछ एंटरटेनिंग टास्क पूरे करने होंगे। इसमें एलिमिनेशन भी होंगे और 50 एपिसोड के बाद इसका विनर घोषित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें... Top 5 Popular TV Star: रूपाली गांगुली की गद्दी छीन इस हसीना ने जमाया NO.1 पर कब्जा

36
द 50 के बारे में

द 50 एक हाई-स्टेक्स इंडियन रियलिटी शो है, जो फ्रेंच फॉर्मेट लेस सिंकुआंटे से इन्सपायर्ड है। इसमें 50 सेलिब्रिटी एक महल में बिना किसी नियम के प्रतिस्पर्धा करेंगे, जहां लड़ाइयां, बदला और झगड़े सबकुछ करना जायज होगा। फराह खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में फिजिकल स्ट्रेंथ के बजाए नॉलेज, जोखिम लेना और दांव-पेच पर फोकस किया जाएगा।

46
कब शुरू होगा द 50?

आपको बता दें कि सलमान खान ने बिग बॉस 19 के फिनाले के दौरान इस शो को रिवील किया था और प्रोमो भी दिखाया था। इस शो की तैयारी जोरों पर चल रही हैं। इसका प्रीमियर 1 फरवरी को होगा। इसे कलर्स चैनल और ओटीटी जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा। 

56
द 50 के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स कौन?

टाइम्स ऑफ इंडिया की ताजा रिपोर्ट की मानें तो बिग बॉस 18 के प्रतियोगी दिग्विजय राठी और चाहत पांडे को द 50 के लिए फाइनल कर लिया गया है। बता दें कि सलमान खान के शो में दोनों के बीच खास बॉन्डिंग देखने को मिली थी। ये देखना दिलचस्प होगा कि एक नए रियलिटी शो में उनका रिश्ता कैसा रहता है। वहीं, खबरों की मानें तो टीवी एक्टर करन पटेल भी शो के लिए फाइनल हो गए हैं।

66
द 50 के संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम

रियलिटी शो द 50 में शामिल होने वाले संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी सामने आई हैं। इनमें मल्लिका शेरावत, किम शर्मा, जय भानुशाली, श्वेता तिवारी, अंकिता लोखंडे और विवियन डीसेना जैसे नामों पर चर्चा चल रही है। वहीं, प्रतीक सहजपाल, उर्फी जावेद, शिव ठाकरे और निक्की तंबोली भी शो का हिस्सा हो सकते हैं। इनके अलावा धनाश्री वर्मा, कुशा कपिला, ओरी,रिद्धि डोगरा, निशा रावल और अश्मित पटेल के नाम भी इस शो के लिए सामने आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें... IMDB Most Awaited Films: टॉप 20 में किस मूवी को देखने की सबसे ज्यादा बेकरारी?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories