190 मिनट की रूह कंपाने वाली फिल्म, पहले दिन लगा क्या चलेगी, फिर खड़ा कर दिया कमाई का पहाड़!

Published : Mar 11, 2026, 08:50 AM IST

190 मिनट की रूह कंपाने वाली फिल्म… पहले दिन लगा कि शायद बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलेगी। लेकिन कुछ ही दिनों में ऐसा माहौल बना कि फिल्म ने बजट से 12 गुना से ज्यादा कमाई कर डाली। हम बात कर रहे हैं 'द कश्मीर फाइल्स' की, जिसकी रिलीज को 4 साल हो गए हैं.…

PREV
16
'द कश्मीर फाइल्स' कब रिलीज हुई, किसने बनाई

'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया था। फिल्म को अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया। इसकी अवधि लगभग 190 मिनट है।

26
क्या है 'द कश्मीर फाइल्स' की कहानी

फिल्म की कहानी 1990 के दशक में कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के पलायन के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें दिखाया गया कि किस तरह हिंसा और डर के माहौल में हजारों परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा। कहानी एक युवा छात्र के जरिए अतीत की घटनाओं को सामने लाती है।

यह भी पढ़ें : Shah Rukh Khan Upcoming Films: SRK इन 4 फिल्मों से करेंगे धमाका, 2 इस साल तो बाकी कब होंगी रिलीज?

36
'द कश्मीर फाइल्स' की स्टार कास्ट

फिल्म में कई बड़े कलाकार नजर आए। इसमें अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और चिन्मय मांडलेकर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए।

46
'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर छिड़े विवाद

रिलीज के बाद फिल्म को लेकर देशभर में बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने इसे कश्मीरी पंडितों के दर्द को सामने लाने वाली जरूरी फिल्म बताया। वहीं कुछ आलोचकों ने कहा कि फिल्म एकतरफा कहानी दिखाती है। इसी वजह से यह फिल्म लंबे वक्त तक राजनीतिक और सामाजिक चर्चा में बनी रही।

यह भी पढ़ें : Shah Rukh Khan को मिली नई फिल्म, रोल से लेकर शूटिंग तक सबका हो गया खुलासा!

56
'द कश्मीर फाइल्स' का बॉक्स ऑफिस पर हाल

फिल्म का बजट लगभग 20 करोड़ रुपए बताया गया। पहले दिन इस फिल्म ने 3.55 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि पहले हफ्ते में इसकी कमाई 97 करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंच गई थी। भारत में इसने करीब 252.50 करोड़ रुपए कमाए, जबकि दुनियाभर में इसका कलेक्शन लगभग 340 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।

66
2022 की सबसे ज्यादा मुनाफे वाली फिल्म थी 'द कश्मीर फाइल्स'

'द कश्मीर फाइल्स' 2022 में सबसे ज्यादा प्रॉफिट देने वाली फिल्म साबित हुई थी। इसका प्रॉफिट लगभग 1162 फीसदी था। कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' का हिन्दी वर्जन इस लिस्ट मे दूसरे नं. पर था, जिसने 981 फीसदी का प्रॉफिट दिया था।टॉप 5 की लिस्ट में बाकी तीन तेलुगु फिल्म 'कार्तिकेय 2' (हिंदी वर्जन), कन्नड़ फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' (हिंदी वर्जन) और 'दृश्यम 2' शामिल हैं। इनका प्रॉफिट क्रमशः 566.66%, 382.91% और 190.87% रहा था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories