प्रभास-पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम की रिलीज को 4 साल पूरे हो गए हैं। ये 11 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। इसको रिलीज के साथ क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले थे। दर्शकों ने मूवी को सिरे से नकार दिया था। फिल्म के डायरेक्टर केके राधाकृष्णा कुमार थे।
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म राधे श्याम साल 2022 में रिलीज हुई थी। रिलीज से पहले फिल्म का मार्केट में जबरदस्त बज देखने को मिला था। हालांकि, मूवी उम्मीद पर खरी नहीं उतरी थी। फिल्म की कहानी बेदम होने के कारण ये दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाई।
26
कई बार टाली गई फिल्म राधे श्याम की रिलीज
आपको बता दें कि डायरेक्टर केके राधाकृष्णा कुमार की फिल्म राधे श्याम की रिलीज डेट कई बार टाला गया। साइंस-फिक्शन पीरियड ड्रामा इस फिल्म को 2021 में रिलीज किया जाने वाला था लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसकी रिलीज आगे बढ़ानी पड़ी थी।
आपकों बता दें कि प्रभास की फिल्म राधे श्याम के VFX पर करीब 60 करोड़ खर्च किए गए थे। ऐसा कहा गया था कि इस फिल्म में अब तक के सबसे एडवांस वीएफएक्स इस्तेमाल हुए थे। इसकी शूटिंग हैदराबाद, इटली और जोर्जिया में हुई थी।
46
राधे श्याम का क्लाइमैक्स लिखने में लगे सालों
कहा जाता है कि डायरेक्टर ने प्रभास को फिल्म राधे श्याम की कहानी उस वक्त सुनाई थी जब वे बाहुबली की शूटिंग कर रहे थे। प्रभास को कहानी पसंद आई थी और वे इसमें काम करने तैयार थे। बता दें कि इस फिल्म को चंद्र शेखर येलेती ने राधा कृष्ण कुमार के साथ लिखना शुरू किया था। कई सालों तक जब चंद्र शेखर इस फिल्म का कोई एंड नहीं लिख पाए तो उन्होंने इसे बंद दिया। फिर 18 साल लगाकर राधा कृष्णा कुमार ने इसका क्लाइमैक्स लिखा था।
56
राधे श्याम में प्रभास का रोल
फिल्म राधे श्याम में प्रभास ने एस्ट्रोलॉजर का रोल प्ले किया था। डायरेक्टर ने खुलासा किया था कि ये किरदार यूरोप के असली हाथ पढ़ने वाले कायरो से इन्सपायर था। वहीं, पूजा हेगड़े फिल्म में म्यूजिक टीचर बनी थी। फिल्म में भाग्यश्री, सत्याराज, कृष्णम राजू, रजपति बाबू, सचिन खेडेकर, प्रियदर्शनी, मुरली शर्मा, कुणाल रॉय कपूर भी थे।
66
करोड़ों में बनी थी फिल्म राधे श्याम
फिल्म राधे श्याम को 350 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ का कलेक्शन किया था। ये डिजास्टर रही थी। इसके प्रोड्यूसर वामसी-प्रमोद, प्रसीधा, भूषण कुमार थे। इसे यूवी क्रिएशन्स और टी-सीरीज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।