- Home
- Entertainment
- Dhurandhar 2 को टक्कर देगी 'सुपरस्टार' की फिल्म-करोड़ों में OTT डील LOCK, रन टाइम-कहानी भी रिवील
Dhurandhar 2 को टक्कर देगी 'सुपरस्टार' की फिल्म-करोड़ों में OTT डील LOCK, रन टाइम-कहानी भी रिवील
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को देखने के लिए हर कोई बेताब है। 19 मार्च को रिलीज हो रही इस फिल्म के पेड प्रीमियर के जबरदस्त बुकिंग हो रही है। बता दें कि धुरंधर 2 की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर एक सुपरस्टार की फिल्म से होने वाली, जिसकी खास डिटेल रिवील हुई है।

धुरंधर 2 से होगी किस फिल्म की टक्कर
19 मार्च को रिलीज हो रही रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 से साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की मूवी उस्ताद भगतसिंह की टक्कर देखने को मिलने वाली है। इसी बीच पवन कल्याण की फिल्म से जुड़ी कई धांसू अपडेट्स सामने आई है। नीचे पढ़े…
पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगतसिंह
पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगतसिंह वैसे तो मार्च के आखिरी हफ्ते में रिलीज होने वाली थी, लेकिन जैसे ही यश ने अपनी फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट बदली, पवन ने भी अपनी फिल्म की डेट चेंज कर दी। अब फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें... सबसे बड़ी ओपनिंग वाली 5 स्पाई थ्रिलर फिल्में, क्या Dhurandhar 2 सबको पछाड़ बनाएगी नया रिकॉर्ड?
क्या है फिल्म उस्ताद भगतसिंह की कहानी
BookMyShow पर उपलब्ध जानकारी की मानें तो पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगतसिंह की कहानी एक आदिवासी लड़के की है जो अपने गुरु से प्रेरित होता है, जो उसको भगत सिंह नाम देते हैं। बड़े होकर वो एक साहसी व्यक्ति बनता है जो अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ा होता है और शक्तिशाली ताकतों से लड़ता है।
फिल्म उस्ताद भगतसिंह की स्टार कास्ट
फिल्म उस्ताद भगतसिंह में पवन कल्याण लीड रोल में हैं। उनके साथ श्रीलीला, राशि खन्ना, आर पार्थिबन, आशुतोष राणा, गौतमी, नागा महेश, टेम्पर वामसी और अविनाश भी हैं। हरीश शंकर द्वारा निर्देशित ये फिल्म गब्बर सिंह की अपार सफलता के बाद पवन कल्याण के साथ उनकी अगली फिल्म है।
फिल्म उस्ताद भगतसिंह का रन टाइम
उस्ताद भगतसिंह के निर्माताओं ने हाल ही में पुष्टि की है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड से अंडर-ए सर्टिफिकेट मिल गया है। फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 29 मिनट है। बताया जा रहा है कि ये एक्शन, कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर फिल्म है।
फिल्म उस्ताद भगत सिंह ओटीटी डील
पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगतसिंह की ओटीटी लीड भी फाइनल हो गई है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म की लीड 80-82 करोड़ में हुई है। फिलहाल स्ट्रीमिंग डेट फिक्स नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें... रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की साथ वाली 5 फिल्में, कितनी HIT कितनी FLOP?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।