New OTT Releases This Week: 12 से 16 अक्टूबर 2026 के बीच नेटफ्लिक्स, जीयो हॉटस्टार और प्राइम पर कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होंगी। जिसमें ‘कॉफी विद करण 9’, ‘द डिप्लोमैट 4’, ‘विजनक्वेस्ट’ शामिल है।

फेस्टिवल सीजन में ओटीटी पर मनोरंजन का नया डोज मिलने वाला है। 12 से 16 अक्टूबर 2026 के बीच ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर नई फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने वाली हैं। इस लिस्ट में ‘VisionQuest’, ‘कॉफी विद करण 9’ (Koffee with Karan 9) और ‘द डिप्लोमैट’ (The Diplomat) जैसे नाम शामिल हैं। अगर आप वीकेंड के लिए कुछ नया देखने की तलाश में हैं, तो OTT की ये रिलीज आपके काम आ सकती हैं। यहां देखिए इस हफ्ते की प्रमुख OTT रिलीज की तारीख, प्लेटफॉर्म और खास बातें।

12 से 16 अक्टूबर को क्या-क्या देख सकते हैं?

कॉफी विद करण 9’ (Koffee with Karan 9)

  • रिलीज: 14 अक्टूबर 2026
  • प्लेटफॉर्म: JioHotstar

फिल्ममेकर करण जौहर अपने चर्चित सेलिब्रिटी चैट शो के नौवें सीजन के साथ लौट रहे हैं। इस सीजन को शो का आखिरी सीजन बताया गया है। इसमें बॉलीवुड सितारों की निजी जिंदगी, रिश्तों और करियर से जुड़े सवाल-जवाब देखने को मिलेंगे।

‘द डिप्लोमैट सीजन 4’ (The Diplomat Season 4)

  • रिलीज: 15 अक्टूबर 2026
  • प्लेटफॉर्म: Netflix

पॉलिटिकल थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए यह अहम रिलीज है। केरी रसेल एक बार फिर अमेरिकी राजदूत केट वायलर के किरदार में नजर आएंगी। कहानी में कूटनीति, सत्ता और निजी महत्वाकांक्षाओं के बीच उलझते रिश्तों को दिखाया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीजन के सभी आठ एपिसोड एक साथ रिलीज होंगे।

‘द स्टॉर्म’ (The Storm)

  • रिलीज: 15 अक्टूबर 2026
  • प्लेटफॉर्म: Netflix

यह स्वीडिश डार्क कॉमेडी एक जन्मदिन की दावत के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां हालात अचानक बिगड़ने लगते हैं। जोसेफीन बोर्नबुश के निर्देशन वाली इस फिल्म में गुस्ताफ स्कार्सगार्ड नजर आएंगे। कॉमेडी के साथ अनएक्सपेक्टेड घटनाओं का मेल इसकी खासियत है।

‘द ट्रेटर्स तेलुगु’ (The Traitors Telugu)

  • रिलीज: 15 अक्टूबर 2026
  • प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video

इस रियलिटी शो को अभिनेता तेजा सज्जा होस्ट करेंगे। इसमें 20 सेलिब्रिटी प्रतियोगी शामिल होंगे, जिन्हें धोखे, शक और रणनीति के बीच अपने विरोधियों को पहचानना होगा। रिपोर्ट के अनुसार, कुल 10 एपिसोड वाले इस शो के पहले तीन एपिसोड प्रीमियर के दिन आएंगे।

‘रोडीज रीबर्थ’ (Roadies Rebirth)

  • रिलीज: 16 अक्टूबर 2026
  • प्लेटफॉर्म: JioHotstar

एडवेंचर और टास्क आधारित रियलिटी शो के प्रशंसकों के लिए ‘रोडीज रीबर्थ’ एक ऑप्शन है। इस सीजन में प्रिंस नरूला, नेहा धूपिया और निखिल चिनापा के साथ अभिषेक मल्हान, बानी जे और बेसिर अली जैसे नामों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। रणविजय सिंघा होस्ट और मेंटर की भूमिका में लौटेंगे।

‘सैक्रिफाइस’ (Sacrifice)

  • रिलीज: 16 अक्टूबर 2026
  • प्लेटफॉर्म: Lionsgate Play

इस थ्रिलर फिल्म में क्रिस इवांस, अन्या टेलर-जॉय और सलमा हायेक प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु ऑडियो विकल्पों के साथ भी उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है।

इसे भी पढ़ें: ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले ही दुनियाभर में बिके इतने करोड़ के टिकट

‘विजनक्वेस्ट’ (VisionQuest)

  • रिलीज: 14 अक्टूबर 2026
  • प्लेटफॉर्म: Disney+

मार्वल की इस सुपरहीरो सीरीज में पॉल बेटनी एक बार फिर विजन के किरदार में नजर आएंगे। कहानी में विजन की बिखरी हुई यादों और पहचान को फिर से समझने की कोशिश दिखाई जाएगी। जेम्स स्पेडर की अल्ट्रॉन के रूप में वापसी भी इस सीरीज का अट्रैक्शन है।

और पढ़ें: The Paradise OTT Release: ‘धुरंधर 2’ की राह पर नानी! ‘द पैराडाइज’ के OTT वर्जन के लिए तैयार किया गया नया प्लान