The Paradise Collection Day 4: खराब रिव्यूज के बावजूद दौड़ रही 'द पैराडाइज', 4 दिन में की इतनी कमाई

Published : Sep 28, 2026, 09:01 AM IST

नानी की ‘द पैराडाइज’ ने ओपनिंग वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। रविवार को फिल्म ने कमाई में मामूली बढ़त दर्ज की और चार दिनों में घरेलू नेट कलेक्शन 90 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया। अब नजर हफ्ते के बाकी दिनों पर है।

PREV
16
'द पैराडाइज' ने पहले रविवार को कितने करोड़ कमाए?

‘द पैराडाइज’ ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 15.70 करोड़ रुपए नेट कमाए। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 6,764 शोज के जरिए यह कलेक्शन किया और इसकी ओवरऑलऑक्यूपेंसी 35.7% रही। शनिवार के 15.25 करोड़ रुपए के मुकाबले रविवार की कमाई करीब 3 फीसदी ज्यादा रही।

26
चार दिन में 'द पैराडाइज' ने कितना कलेक्शन किया?

फिल्म ने चार दिनों में भारत में 92.10 करोड़ रुपए नेट कलेक्शन कर लिया है। भारत का ग्रॉस कलेक्शन 109 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। रिलीज से पहले 23 सितंबर के प्रीमियर शोज से फिल्म ने 11.60 करोड़ रुपए जुटाए थे। इसके बाद 24 सितंबर को 34.65 करोड़ रुपए की ओपनिंग मिली, जबकि अगले दो दिनों में कलेक्शन 14.90 करोड़ और 15.25 करोड़ रुपए रहा।

36
कौन सी भाषा बनी 'द पैराडाइज' की सबसे बड़ी ताकत?

रविवार के कलेक्शन में तेलुगु वर्जन का योगदान सबसे ज्यादा रहा। इस वर्जन ने 3,560 शोज से 13.60 करोड़ रुपए नेट कमाए और 49 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की। हिंदी वर्जन ने 2,803 शोज से 1.90 करोड़ रुपए जुटाए, जबकि तमिल वर्जन का योगदान 20 लाख रुपए रहा।

46
'द पैराडाइज' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना पहुंचा?

घरेलू कारोबार के साथ फिल्म ने विदेशी बाजार में भी कमाई जारी रखी। रविवार को ओवरसीज से करीब 2 करोड़ रुपए ग्रॉस जुड़े, जिससे विदेशी बाजार का कुल कलेक्शन 29.25 करोड़ रुपए हो गया। भारत के 109 करोड़ रुपए ग्रॉस के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 138.25 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

56
'द पैराडाइज' ने पूरे वीकेंड में पकड़ बनाए रखी

ओपनिंग के बाद फिल्म की कमाई में उतार-चढ़ाव जरूर आया, लेकिन वीकेंड के दूसरे हिस्से में कारोबार स्थिर रहा। 24 सितंबर की 34.65 करोड़ रुपए की ओपनिंग के बाद शुक्रवार को 14.90 करोड़, शनिवार को 15.25 करोड़ और रविवार को 15.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ।

66
क्या है नानी की 'द पैराडाइज' की कहानी?

श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी यह पीरियड एक्शन ड्रामा 1980 के दशक के सिकंदराबाद की पृष्ठभूमि में सेट है। कहानी एक संघर्षरत समुदाय और उसके अधिकार, पहचान व नागरिकता की लड़ाई पर केंद्रित है। नानी फिल्म में इस समुदाय के नेता की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में नानी के साथ मोहन बाबू, कायडू लोहा, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल अहम भूमिकाओं में हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories