‘द पैराडाइज’ के लिए नानी से लेकर कयादू लोहार तक ने ली कितनी फीस? जानें किसकी कमाई सबसे ज्यादा

Published : Sep 27, 2026, 05:20 PM IST

नानी की ‘द पैराडाइज’ रिलीज के साथ स्टारकास्ट की फीस भी चर्चा में है। रिपोर्ट्स में नानी, राघव जुयाल, कयादू लोहार और अनिरुद्ध की करोड़ों में फीस के अनुमान सामने आए हैं।

PREV
16

नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ (The Paradise) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म के साथ इसकी स्टार कास्ट की फीस भी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नानी इस फिल्म के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कलाकार हैं। उनके अलावा राघव जुयाल, मोहन बाबू, कयादू लोहार और सोनाली कुलकर्णी की फीस को लेकर भी अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं।

26

नानी ने कितनी ली फीस?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘द पैराडाइज’ (The Paradise) के लिए नानी को करीब 35 से 40 करोड़ रुपये फीस मिलने का दावा किया गया है। इस हिसाब से वह फिल्म की सबसे महंगी स्टार कास्ट में शामिल हैं। हालांकि, यह रकम आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं है। फिल्म में नानी ‘जडाल’ का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है।

36

राघव जुयाल को कितनी रकम मिली?

‘द पैराडाइज’ (The Paradise) में राघव जुयाल भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी फीस करीब 8 से 10 करोड़ रुपये बताई गई है। राघव इससे पहले डांस और कॉमेडी के जरिए अपनी पहचान बना चुके हैं। फिल्मों में भी वह लगातार अलग-अलग तरह के किरदार करते नजर आ रहे हैं।

46

मोहन बाबू और सोनाली कुलकर्णी की फीस

फिल्म में दिग्गज अभिनेता मोहन बाबू भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। रिपोर्ट्स में उनकी फीस करीब 4 से 5 करोड़ रुपये बताई गई है। वहीं सोनाली कुलकर्णी को लेकर करीब 3 से 4 करोड़ रुपये फीस का अनुमान सामने आया है।

56

कयादू लोहार की फीस में कितना अंतर?

‘द पैराडाइज’ (The Paradise) में कयादू लोहार फीमेल लीड रोल में हैं। एक रिपोर्ट में उनकी फीस 3 से 4 करोड़ रुपये बताई गई है, जबकि दूसरी जगह 5 से 6 करोड़ रुपये तक का दावा किया गया है। कयादू लोहार ने फिल्म में सुब्बुलक्ष्मी का किरदार निभाया है। फिल्म की रिलीज के बाद उनके लुक और किरदार को लेकर भी चर्चा देखने को मिली है।

इसे भी पढ़ें: The Paradise Collection Day 3: नानी की 'द पैराडाइज' 100 करोड़ पार, तीसरे दिन की इतनी कमाई

66

संपूर्णेश बाबू और अनिरुद्ध रविचंदर को कितनी फीस मिली?

संपूर्णेश बाबू की फीस करीब 2 से 3 करोड़ रुपये बताई गई है। वह फिल्म में एक महत्वपूर्ण कैरेक्टर रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर की फीस को लेकर भी रिपोर्ट सामने आई है। उनके लिए करीब 18 से 20 करोड़ रुपये फीस का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, यह रकम भी आधिकारिक रूप से कन्फर्म नहीं है।

और पढ़ें: ‘द पैराडाइज’ ने हिंदी-तमिल में बनाया नया रिकॉर्ड, Nani की पिछली फिल्मों को इतने बड़े अंतर से छोड़ा पीछे

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories