नानी की ‘द पैराडाइज’ ने पहले दिन हिंदी और तमिल में बड़ा रिकॉर्ड बनाया। Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने हिंदी में ₹2.25 करोड़ और तमिल में ₹1.10 करोड़ नेट कमाए, जो Nani का इन बाजारों में सबसे बड़ा ओपनिंग डे है।

साउथ सुपरस्टार नानी की नई फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ दिखानी शुरू कर दी है। फिल्म ने सिर्फ तेलुगु मार्केट में ही दमदार शुरुआत नहीं की, बल्कि हिंदी और तमिल में भी नानी के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन हिंदी में 2.25 करोड़ रुपए और तमिल में 1.10 करोड़ रुपए नेट कमाए। इन दोनों भाषाओं में ‘द पैराडाइज’ ने Nani की पिछली फिल्मों ‘दसरा’ और ‘HIT: द थर्ड केस’ के पहले दिन के आंकड़ों को काफी पीछे छोड़ दिया है। खास बात यह है कि हिंदी और तमिल दोनों बाजारों में एक साथ नया रिकॉर्ड बना है।

हिंदी में ‘द पैराडाइज’ की सबसे बड़ी ओपनिंग

नानी की फिल्मों के लिए हिंदी मार्केट अब तक सबसे चुनौतीपूर्ण बाजारों में रहा है। ‘दसरा’ ने हिंदी में पहले दिन 0.53 करोड़ रुपए नेट कमाए थे, जो इस फिल्म से पहले नानी की सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग थी। वहीं ‘हिट: द थर्ड केस’ ने हिंदी में पहले दिन 0.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। अब ‘द पैराडाइज’ ने ₹2.25 करोड़ नेट के साथ दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। Sacnilk के अनुसार, यह ‘दसरा’ की तुलना में करीब 324 फीसदी ज्यादा है।

तमिल में भी नानी का नया रिकॉर्ड

तमिल मार्केट में भी फिल्म ने नया बेंचमार्क बनाया है। इससे पहले ‘हिट: द थर्ड केस’ नानी की सबसे बड़ी तमिल ओपनिंग वाली फिल्म थी, जिसने पहले दिन 0.35 करोड़ रुपए नेट कमाए थे। ‘दसरा’ का तमिल कलेक्शन सिर्फ 0.10 रुपए करोड़ था। इसके मुकाबले ‘द पैराडाइज’ ने पहले दिन ₹1.10 करोड़ नेट का कारोबार किया। Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, यह ‘HIT: द थर्ड केस’ से करीब 214 फीसदी ज्यादा है।

तेलुगु में भी रहा सबसे बड़ा योगदान

‘द पैराडाइज’ के पहले दिन भारत में कुल नेट कलेक्शन 34.65 करोड़ रुपए रहा। इसमें तेलुगु से 31.30 करोड़, हिंदी से 2.25 करोड़ और तमिल से 1.10 करोड़ रुपए की कमाई शामिल है।

Nani का वर्क प्रोफाइल

Nani तेलुगु सिनेमा के चर्चित अभिनेता हैं और उन्हें ‘नेचुरल स्टार’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने ‘जर्सी’, ‘श्याम सिंघा रॉय’, ‘दसरा’ और ‘HIT: द थर्ड केस’ जैसी फिल्मों में काम किया है।‘द पैराडाइज’ का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है। यह नानी और श्रीकांत ओडेला की ‘दसरा’ के बाद दूसरी फिल्म है।