नानी की नई फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने ओपनिंग वीकेंड में रफ्तार बनाए रखी है। डे 3 के लाइव कलेक्शन में तेलुगु वर्जन सबसे आगे है, अब रविवार पर नजरें टिक गई हैं।
नानी और श्रीकांत ओडेला की ‘द पैराडाइज’ सिनेमाघरों में अपने पहले वीकेंड के अहम पड़ाव पर पहुंच गई है। 24 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज हुई पीरियड एक्शन ड्रामा ने पहले दिन भारत में मजबूत शुरुआत की, जबकि दूसरे दिन कमाई में गिरावट के बावजूद फिल्म की बॉक्स ऑफिस रेस जारी रही। अब शनिवार यानी तीसरे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिसमें तेलुगु वर्जन सबसे आगे रहा। सैकनिल्क के मुताबिक, तीसरे दिन फिल्म ने दूसरे दिन के मुकाबले मामूली ही सही, लेकिन ग्रोथ दर्ज की है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड वॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।
‘द पैराडाइज’ का तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हुआ?
सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, ‘द पैराडाइज’ ने शनिवार यानी तीसरे दिन भारत में 15.25 करोड़ रुपए नेट कमा लिए हैं। दूसरे दिन की कमाई (14.90 करोड़ रुपए) के मुकाबले यह कलेक्शन लगभग 2.3 फीसदी ज्यादा है। फिल्म शनिवार को देशभर में 6,886 शोज में चली और इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी करीब 39.51 फीसदी दर्ज की गई।
तीसरे दिन ‘द पैराडाइज’ का कौन सा वर्जन सबसे आगे है?
शनिवार के कारोबार में तेलुगु वर्जन सबसे आगे रहा। आंकड़ों के मुताबिक, तेलुगु वर्जन ने शनिवार को 13.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके बाद हिंदी वर्जन ने करीब 1.65 करोड़ रुपए, जबकि तमिल वर्जन ने 25 लाख रुपए कमाए। तेलुगु वर्जन की ऑक्यूपेंसी करीब 44.1 फीसदी रही, जो 3,617 शोज पर दर्ज की गई। हिंदी में करीब 17 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ 2,809 शोज और तमिल में करीब 20 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ 460 शोज चल रहे हैं।
‘द पैराडाइज’ का कुल कलेक्शन कितना हुआ?
'द पैराडाइज' ने तीन दिन में भारत में नेट 76.40 करोड़ रुपए और ग्रॉस 90.50 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। तीसरे दिन फिल्म ने विदेशों में 4 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ओवरसीज में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 29 करोड़ रुपए पहुंच गया है। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 119.50 करोड़ रुपए हो गया है।
‘द पैराडाइज’ की कहानी और स्टारकास्ट क्या है?
श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी ‘द पैराडाइज’ में नानी लीड रोल में हैं। फिल्म में राघव जुयाल, कायडू लोहा, सोनाली कुलकर्णी और मोहन बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसका म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। 1980 के दशक के सिकंदराबाद की पृष्ठभूमि पर बनी यह पीरियड एक्शन ड्रामा एक हाशिए पर खड़े समुदाय की कहानी और उसकी पहचान, सम्मान और अधिकार की लड़ाई को दिखाती है। फिल्म 24 सितंबर 2026 को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
