The Paradise OTT Release: ‘धुरंधर 2’ की राह पर नानी! ‘द पैराडाइज’ के OTT वर्जन के लिए तैयार किया गया नया प्लान

Published : Oct 11, 2026, 10:11 AM IST
The Paradise Day

सार

नानी की एक्शन थ्रिलर ‘द पैराडाइज’ के ओटीटी वर्जन में नए सीन जुड़ने की चर्चा है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर आएगी, लेकिन रिलीज डेट और एक्स्ट्रा सीन की ऑफिशियल जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

साउथ स्टार नानी की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘द पैराडाइज’ (The Paradise) को लेकर ओटीटी रिलीज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है। नानी की यह मूवी सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई । लेकिन ओटीटी पर रिलीज से पहले एक नई प्लानिंग की जा रही है। फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाना है, लेकिन इसकी स्ट्रीमिंग डेट अभी घोषित नहीं हुई है।

ओटीटी वर्जन में क्या बदलाव होंगे?

123 तेलुगु की खबरों में दावा किया गया है कि ‘द पैराडाइज’ के ओटीटी वर्जन में कुछ ऐसे सीन जोड़े जा सकते हैं, जो सिनेमाघरों में दिखाई नहीं दिए थे। फिल्म के निर्देशक श्रीकांत ओडेला ने भी पहले संकेत दिया था कि डिजिटल रिलीज में दर्शकों को कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, फिल्म में कौन-कौन से नए सीन शामिल होंगे, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

दर्शकों की प्रतिक्रिया के बाद नानी ने लिया फैसला?

‘द पैराडाइज’ को लेकर रिलीज से पहले काफी उम्मीदें थीं। लेकिन सिनेमाघरों में आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रहीं। कुछ दर्शकों ने फिल्म की कहानी और प्रजेंटेशन पर सवाल उठाए। रिपोर्ट्स के अनुसार, नानी ने भी स्वीकार किया था कि फिल्म रिलीज होने से पहले ही उन्हें इसके कुछ हिस्सों को लेकर अंदाजा था कि दर्शकों को कहां कमी महसूस हो सकती है। उन्होंने यह भी माना कि पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए कम समय मिलने के कारण कुछ हिस्सों पर और काम किया जा सकता था।

‘धुरंधर 2’ की तरह बदलेगा फिल्म का ओटीटी वर्जन?

ओटीटी रिलीज से पहले फिल्म में अतिरिक्त सीन जोड़ने की चर्चा ने ‘धुरंधर 2’ की याद दिला दी है। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के अंतरराष्ट्रीय नेटफ्लिक्स वर्जन में थिएटर कट से अलग कुछ विस्तारित और बिना सेंसर वाले दृश्य देखने को मिले थे। इस वजह से फिल्म के डिजिटल वर्जन की काफी चर्चा हुई थी।

इसे भी पढ़ें: 'कुछ महिलाएं खुद पैसे देकर पीछे की खिंचवाती हैं फोटो'....Bigg Boss 20 में सलमान खान का बड़ा बयान

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन?

फिल्म के सिनेमाघरों में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने की बात कही गई है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने भारत में करीब 119.54 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 171.96 करोड़ रुपये बताया गया है।

और पढ़ें: 'हनुमान अंश' का कमाल: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को पछाड़ बनी 2026 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म!

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

नाना पाटेकर की मौत की वजह आई सामने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ यह खुलासा
Navratri Special: ‘चलो बुलावा आया है’ से ‘तूने मुझे बुलाया शेरावालिए’ तक, नवरात्रि में सुनें मां के 9 पुराने फिल्मी गानें