Navratri Special: ‘चलो बुलावा आया है’ से ‘तूने मुझे बुलाया शेरावालिए’ तक, नवरात्रि में सुनें मां के 9 पुराने फिल्मी गानें

Published : Oct 11, 2026, 08:34 AM IST
bollywood mata rani songs for navratri

सार

नवरात्रि के नौ दिनों के लिए सुनें 9 खास फिल्मी गाने। ‘जय अम्बे गौरी’ की भक्ति से लेकर ‘नगाड़ा संग ढोल’ और ‘छोगाड़ा’ के गरबा तक, बनाएं खास प्लेलिस्ट।

11 अक्टूबर को माता रानी का आगमन हो गया है। नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा और उनके 9 स्वरूप की पूजा अर्चना की जाएगी। इन दिनों घरों से लेकर मंदिरों और गरबा पंडालों तक भक्ति गीतों की गूंज सुनाई देगी। अगर आप इस नवरात्रि रोजाना मां की आराधना के लिए कुछ खास फिल्मी गाने सुनना चाहते हैं, तो बॉलीवुड के ये 9 गाने आपकी प्लेलिस्ट में शामिल हो सकते हैं। इनमें मां दुर्गा की भक्ति से लेकर गरबा और डांडिया की मस्ती तक, हर रंग देखने-सुनने को मिलेगा।

नवरात्रि के 9 दिनों के लिए 9 फिल्मी गाने

‘अम्बे तू है जगदम्बे काली’

  • फिल्म: ‘नवरात्रि’ (Navratri) |
  • सिंगर: मोहम्मद रफी, आशा भोसले

मां दुर्गा की आराधना के लिए यह सबसे खास आरती गीतों में से एक है। नवरात्रि में पूजा और माता की चौकी के दौरान इसे सुनकर भक्तिमय माहौल बनाया जा सकता है।

'ओ शेरोंवाली’

  • फिल्म: ‘सुहाग’ (Suhaag, 1979)
  • सिंगर: मोहम्मद रफी, आशा भोसले

माता रानी की भक्ति में डूबा यह गीत नवरात्रि और जागरण की प्लेलिस्ट के लिए बेहतरीन है। इसकी जोशीली धुन त्योहार के माहौल में उत्साह भर देती है।

‘तूने मुझे बुलाया शेरावालिये’

  • फिल्म: ‘आशा’ (Aasha, 1980)
  • सिंगर: मोहम्मद रफी, नरेंद्र चंचल

जब मां के दरबार में जाने और उनके दर्शन करने की भावना मन में हो, तो यह गीत याद आता है। नवरात्रि में माता के जागरण और भक्ति कार्यक्रमों के लिए यह एक सदाबहार पसंद है।

'मैं तो आरती उतारूं रे संतोषी माता की’

  • फिल्म: ‘जय संतोषी मां’ (Jai Santoshi Maa, 1975)
  • सिंगर: उषा मंगेशकर

मां संतोषी की आराधना पर आधारित यह गीत पूजा और आरती के लिए खास है। उषा मंगेशकर की आवाज में गाया गया यह भजन पुराने धार्मिक गीतों में अपनी अलग पहचान रखता है।

‘जय अम्बे जगदम्बे मां’

  • फिल्म: ‘हीरा’ (Heera, 1973)
  • सिंगर: लता मंगेशकर

लता मंगेशकर की मधुर आवाज में सजा यह देवी गीत नवरात्रि के दौरान सुनने के लिए अच्छा विकल्प है। मां दुर्गा की भक्ति में मन लगाने के लिए इसे अपनी पुरानी गीतों की लिस्ट में शामिल करें।

'मैं तो भूल चली बाबुल का देस’

  • फिल्म: ‘सरस्वतीचंद्र’ (Saraswatichandra, 1968)
  • सिंगर: लता मंगेशकर

यह गीत पारंपरिक गुजराती संगीत और गरबा की धुनों से जुड़ा है। अगर आप नवरात्रि में भक्ति के साथ ट्रेडिशनल डांस एन्जॉय करना चाहती हैं, तो इसे जरूर बजाएं।

'चलो बुलावा आया है’

  • फिल्म: ‘अवतार’ (Avtaar, 1983)
  • सिंगर: नरेंद्र चंचल, आशा भोसले, महेंद्र कपूर

मां के बुलावे और उनके दरबार में पहुंचने की भावना को व्यक्त करता यह गीत दशकों से भक्तों के बीच लोकप्रिय है। नवरात्रि के जागरण में इसे सुनने का अलग ही आनंद है।

‘माता सरस्वती शारदा’

  • फिल्म: ‘आलाप’ (Alaap, 1977)
  • सिंगर: लता मंगेशकर, दिलराज कौर

मां सरस्वती को समर्पित यह प्रार्थना गीत भक्ति और शांति का एहसास कराता है। नवरात्रि के दौरान मां के अलग-अलग स्वरूपों की आराधना करते समय इसे सुना जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: 'कुछ महिलाएं खुद पैसे देकर पीछे की खिंचवाती हैं फोटो'....Bigg Boss 20 में सलमान खान का बड़ा बयान

‘यहां वहां जहां तहां मत पूछो कहां-कहां है संतोषी मां’

  • फिल्म: ‘जय संतोषी मां’ (Jai Santoshi Maa, 1975)
  • सिंगर: महेंद्र कपूर और कोरस

इस पुराने भक्ति गीत में मां संतोषी की महिमा का गुणगान किया गया है। नवरात्रि के अंतिम दिन पूजा-पाठ या भजन की प्लेलिस्ट में इसे शामिल करके अपने उत्सव को भक्तिमय बना सकते हैं।

और पढ़ें: Navratri Colour 2026: नवरात्रि में पहनें 9 अलग-अलग रंग के कपड़े, जानें किस दिन कौन-सा कलर शुभ?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Drishyam 3 Collection Day 9: ‘दृश्यम 3’ की धुआंधार कमाई, बनी अजय देवगन की सबसे बड़ी हिट!
'कुछ महिलाएं खुद पैसे देकर पीछे की खिंचवाती हैं फोटो'....Bigg Boss 20 में सलमान खान का बड़ा बयान