
‘बिग बॉस 20’ में सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। शो के दौरान उन्होंने पपराजी की उस आदत पर सवाल उठाए, जिसमें महिला सेलिब्रिटीज की तस्वीरें पीछे से या ऐसे एंगल से खींची जाती हैं, जिससे वे असहज महसूस कर सकती हैं। इसी चर्चा के दौरान सलमान ने कहा कि कुछ महिलाएं ऐसी तस्वीरें खिंचवाने के लिए खुद भी फोटोग्राफर्स को पैसे देती हैं।
सलमान खान ने शो में कहा कि कुछ एक्ट्रेस को इस तरह की तस्वीरें खिंचवाने में कोई परेशानी नहीं होती, लेकिन हर महिला की पसंद एक जैसी नहीं होती। कई अदाकाराएं पीछे से तस्वीरें खींचे जाने पर असहज महसूस करती हैं। ऐसे में फोटोग्राफर्स को उनकी सहजता और निजी सीमाओं का ध्यान रखना चाहिए।
सलमान का कहना था कि तस्वीरें लेने के नाम पर किसी को भी असहज स्थिति में डालना सही नहीं है। उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर इस तरह के कैप्शन के साथ शेयर किया जाता है, जिनसे लोगों के बीच बेकार की बहस शुरू हो जाती है।
यह पहली बार नहीं है, जब सलमान खान ने पपराजी के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। इससे पहले भी ‘बिग बॉस 20’ के एक एपिसोड में उन्होंने अभिनेत्रियों की तस्वीरें गलत एंगल से लेने की आदत की आलोचना की थी। उस दौरान उन्होंने सई मांजरेकर, नेहा धूपिया और अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री से जुड़े उदाहरणों का जिक्र किया था। सलमान ने कहा था कि अगर किसी महिला को इस तरह की फोटोग्राफी पसंद नहीं है, तो उसकी इच्छा का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने महिलाओं से ऐसी स्थिति में अपनी बात मजबूती से रखने की अपील भी की थी।
और पढ़ें: Salman Khan YouTube: सलमान खान ने किया अपना यूट्यूब चैनल स्टार्ट, अब यहां मिलेगी A टू Z अपडेट
इस मुद्दे पर अभिनेत्री नेहा धूपिया ने भी सलमान खान के रुख की सराहना की। उन्होंने महिलाओं की गरिमा और सम्मान से जुड़े इस विषय को सार्वजनिक मंच पर उठाने के लिए सलमान का आभार जताया। इसके अलावा नीतू कपूर ने हाल में पपराजी पर तंज किया था कि आपको बैक शॉर्ट पसंद है ना। बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने सलमान खान के इस कदम की तारीफ की है।
और पढ़ें: 'ऐसे लोगों को जेल में डालो', सलमान खान 'बिग बॉस 20' में बात करते-करते किस पर भड़क उठे?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।