
अजय देवगन और तब्बू की क्राइम थ्रिलर ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती दिखा रही है। पहले हफ्ते की शानदार कमाई के बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड में भी अपनी पकड़ बनाए रखी है। विजय सालगांवकर की कहानी का यह आखिरी चैप्टर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रहा है। शनिवार के कारोबार के साथ फिल्म ने एक ऐसा मुकाम हासिल किया, जो अजय देवगन के करियर के लिए खास बन गया। आखिर नौवें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की और कौन-सा बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया?
ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने रिलीज के नौवें दिन यानी शनिवार को भारत में नेट 26.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। यह आंकड़ा 14,881 शोज का है। फिल्म की कमाई की रफ्तार दूसरे शुक्रवार के मुकाबले बढ़ी है। शनिवार को फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 29.20 फीसदी रही।
9 दिन बाद अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी 'दृश्यम 3' ने भारत में नेट ₹286.50 करोड़ कमा लिए हैं। जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 343.80 करोड़ रुपए हो गया है। बात विदेशों की करें तो 9वें दिन इस फिल्म ने यहां से ग्रॉस 8 करोड़ रुपए कमाए। इसके साथ फिल्म का टोटल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 100 करोड़ के आंकड़े को पार करते हुए ग्रॉस 103 करोड़ रुपए हो गया है। कुल मिलाकर दुनियाभर में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 446.80 करोड़ रुपए हो गया है। भारत और वर्ल्डवाइड दोनों ही मामलों में यह अजय देवगन की सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी है।
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ हिंदी ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम फिल्म है। इसमें अजय देवगन विजय सालगांवकर, तब्बू मीरा देशमुख और जयदीप अहलावत एसपी राजवीर सिंह तोमर के किरदार में हैं। कहानी में विजय एक बार फिर अपने परिवार को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन नई जांच उसके पुराने राज खोलने का खतरा पैदा करती है। फिल्म में श्रिया सरन, रजत कपूर, प्रकाश राज, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, कमलेश सावंत, सौरभ शुक्ला और नेहा जोशी भी अहम भूमिकाओं में हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।