The Vvaan Collection Day 2: दूसरे दिन 'द वन' ने भरी उड़ान, झटके में कमा डाले इतने करोड़

Published : Sep 27, 2026, 07:00 AM IST
The Vvaan Day 2 Collection

सार

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन जोरदार ग्रोथ दर्ज की है। सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की फिल्म ने वीकेंड पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। जानिए ‘द वन’ की कमाई।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर ‘द वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ने सिनेमाघरों में अपनी शुरुआत के बाद दूसरे दिन रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को ठीक-ठाक ओपनिंग करने वाली इस फिल्म की शनिवार की कमाई में अच्छी बढ़त देखने को मिली। सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन पहले दिन के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया और दो दिनों में अपनी कमाई को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। खास बात यह है कि फिल्म की टक्कर दोबारा रिलीज हुई ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ से भी है। ऐसे में अब नजर रविवार और आने वाले वीकडेज पर है कि फिल्म अपनी रफ्तार कायम रख पाती है या नहीं।

‘द वन’ दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा?

‘द वन’ ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई में लगभग 37.5 फीसदी उछाल दर्ज किया। शुक्रवार को फिल्म ने भारत में 8 करोड़ रुपए नेट कमाए थे, जबकि शनिवार को कलेक्शन बढ़कर 11 करोड़ रुपए नेट पहुंच गया। इस तरह दो दिनों में फिल्म की कुल इंडिया नेट कमाई 19 करोड़ रुपए हो गई है। शनिवार की बढ़त फिल्म के लिए अहम है, क्योंकि मजबूत वीकेंड कलेक्शन आगे की बॉक्स ऑफिस रन की नींव तैयार कर सकता है।

वर्ल्डवाइड 'द वन' ने कितनी कमाई की

'द वन' ने दूसरे दिन विदेशों में 1.25 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ओवरसीज मार्केट में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 2.25 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में फिल्म ने ग्रॉस 22.60 करोड़ रुपए कमाए हैं। कुल मिलाकर दो दिन में फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस 24.85 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

‘द वन’ की बॉक्स ऑफिस पर ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ से कितनी टक्कर है?

‘द वन’ के सामने सिनेमाघरों में ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ की दोबारा रिलीज भी है। मार्वल की इस फिल्म ने री-रिलीज के बावजूद दर्शकों को थिएटर तक खींचा है। ऐसे में ‘द वन’ को बॉक्स ऑफिस पर अपनी ऑडियंस बनाए रखने की चुनौती है। फिल्म की मौजूदा कमाई को देखते हुए अब रविवार के प्रदर्शन पर खास नजर रहेगी, क्योंकि वीकेंड के बाद का ट्रेंड इसकी आगे की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।

‘द वन’ की कहानी क्या है?

फिल्म की कहानी ऋषि और ममता के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों लंबे समय से संतान की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलती। इसी बीच ऋषि का परिवार उसे छठ के लिए अपने पैतृक शहर लौटने के लिए कहता है। जमीन से जुड़ी एक डील के चलते ऋषि आखिरकार वापस जाने का फैसला करता है। वह अपनी जमीन बेचकर वहां से गुजरने वाली सड़क परियोजना का रास्ता साफ करना चाहता है, लेकिन पवित्र जंगल को नुकसान पहुंचाने की बात से गांव के लोग सहमत नहीं हैं। इसके बाद कहानी में अलौकिक घटनाओं की एंट्री होती है।

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ऋषि और तमन्ना भाटिया ममता की भूमिका में हैं। इनके अलावा सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, अनुप सोनी, मनीष पॉल, अवतार गिल, मिलिंद गुणाजी, सुलभा आर्या, दुर्गेश कुमार, सुंदिप वेद और अक्षान सेहरावत भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने किया है। इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स, टीवीएफ मोशन पिक्चर्स और 11:11 प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'अपने हसबैंड की चिंता कीजिए', किसने और क्यों मारा स्वरा भास्कर को पति से जुड़ा ताना?
Bigg Boss 20: यंग डीएसए के एविक्शन का ऐलान? सलमान खान ने फिर पलटा पूरा गेम