
‘बिग बॉस 20’ में तीसरे हफ्ते का एविक्शन काफी दिलचस्प रहा। इस बार एविक्शन की रेस में रैपर यंग डीएसए और एक्ट्रेस ईशा रिखी आमने-सामने थे। दोनों में से कौन घर से बाहर होगा, इसे लेकर दर्शकों के बीच भी काफी एक्साइटमेंट थी। अब वीकेंड का वार की शूटिंग के बाद सामने आई जानकारी में एविक्शन को लेकर एक बड़ा ट्विस्ट सामने आया है।
सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने पहले यंग डीएसए को एविक्शन का झटका दिया। सलमान ने कथित तौर पर यंग से कहा, “यू आर गोइंग...” यानी ऐसा लगा कि इस हफ्ते यंग डीएसए का बिग बॉस का सफर खत्म हो गया है। सलमान के इस ऐलान से घर के बाकी कंटेस्टेंट्स भी चौंक गए। लेकिन इसके बाद सलमान खान ने पूरा सस्पेंस खत्म करते हुए बताया कि यंग डीएसए घर से बाहर नहीं जा रहे हैं।
और पढ़ें - बॉलीवुड एक्ट्रेस का 6 फैमिली मेंबर संग हुआ मर्डर, फार्महाउस में मिलीं लाशें
सलमान खान ने आगे साफ किया कि यंग डीएसए नहीं बल्कि ईशा रिखी का सफर खत्म हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान ने कहा, “यंग नहीं, ईशा जा रही है।” इस तरह ईशा रिखी को ‘बिग बॉस 20’ से एविक्ट कर दिया गया। ईशा और यंग डीएसए इस हफ्ते एविक्शन के लिए नॉमिनेटेड थे। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों में यंग डीएसए को ज्यादा वोट मिले, जबकि ईशा को कम वोट मिलने की वजह से उन्हें शो से बाहर होना पड़ा। ईशा का बिग बॉस के घर में सफर करीब तीन हफ्तों का रहा।
इस हफ्ते ‘बिग बॉस 20’ में नॉमिनेशन का तरीका भी थोड़ा अलग रखा गया था। घरवालों से कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट करने के बजाय दो ऐसे सदस्यों के नाम बताने को कहा गया था, जिन्हें वे बचाना चाहते हैं। इसी प्रक्रिया में ईशा रिखी और यंग डीएसए को एक भी सेव वोट नहीं मिला और दोनों एविक्शन के लिए नॉमिनेट हो गए। इसके बाद दोनों के बीच सीधा मुकाबला बन गया।
और पढ़ें - 'करण जौहर तुझे क्यों मिलेगा...' बॉलीवुड एक्ट्रेस अंजली आनंद की मां ऐसे वजन को लेकर देती थीं ताने
ईशा रिखी के एविक्शन के बाद ‘बिग बॉस 20’ के घर में अब 14 कंटेस्टेंट्स रह गए हैं। इस सीजन का पहला एविक्शन इससे पहले रोहेद खान का हुआ था, जिसके बाद अब ईशा रिखी शो से बाहर होने वाली अगली कंटेस्टेंट बन गई हैं। यंग डीएसए फिलहाल शो में बने हुए हैं। ऐसे में उनके फैंस के लिए यह खबर राहत देने वाली है, क्योंकि सलमान खान के शुरुआती ऐलान से कुछ पल के लिए ऐसा लगा था कि यंग का सफर खत्म हो गया है। लेकिन असली ट्विस्ट ईशा रिखी के एविक्शन के साथ सामने आया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।