Tinnu Anand Health Update: 5 पसलियां टूटीं, फेफड़े में हुआ छेद, अब कैसे हैं 81 साल के टीनू आनंद?

Published : Nov 13, 2026, 11:00 AM IST
Tinnu Anand Health Update

सार

Tinnu Anand health condition: टीनू आनंद अस्पताल से घर लौट आए हैं, लेकिन पांच पसलियां टूटने और फेफड़े में चोट के बाद उनकी मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। इसी बीच काम के फोन भी आने लगे हैं।

दिग्गज एक्टर टीनू आनंद की सेहत को लेकर राहत की खबर आई है। 81 साल के अभिनेता को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब वह घर पर रहकर रिकवर कर रहे हैं। हालांकि, उनकी चोटें काफी गंभीर थीं। हादसे में उनकी पांच पसलियां टूट गई थीं, जिनमें से एक के कारण फेफड़े में भी छेद हो गया था। उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था। घर लौटने के बाद भी उनकी मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं। इसी बीच उनके पास काम से जुड़े फोन आने की खबर भी सामने आई है।

पांच पसलियां टूटने के बाद कैसी है टीनू आनंद की हालत?

न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, टीनू आनंद को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें सख्त बेड रेस्ट की सलाह दी है। वह घर पर ही फिजियोथेरेपी भी करा रहे हैं। फिलहाल वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं, मगर रिकवरी आसान नहीं है। चोटों की वजह से रोजमर्रा के काम करना भी उनके लिए मुश्किल बना हुआ है। बैठना, बिस्तर से उठना और यहां तक कि लेटना भी दर्दभरा हो रहा है। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह ठीक होने तक घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी है।

टीनू आनंद के फेफड़े में कैसे आई चोट?

रिपोर्ट के मुताबिक़, टीनू आनंद की पांच पसलियां फ्रैक्चर हुई थीं। इनमें से एक टूटी पसली ने उनके फेफड़े को भी नुकसान पहुंचाया और उसमें छेद हो गया। चोट की गंभीरता के चलते उन्हें अस्पताल के आईसीयू में रखा गया था। हालांकि, अब उनकी हालत पहले से बेहतर है और वह घर पर रहकर इलाज और फिजियोथेरेपी के जरिए ठीक होने की कोशिश कर रहे हैं।

रिकवरी के बीच टीनू आनंद को आ रहे काम के फोन?

सेहत पूरी तरह संभलने से पहले ही टीनू आनंद को कुछ प्रोड्यूसर्स ने डबिंग के अधूरे काम के लिए संपर्क किया है। न्यूज18 की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। बताया गया है कि एक्टर को अभी आराम से बोलने में भी परेशानी हो रही है। ऐसे में डबिंग के लिए संपर्क किए जाने की टाइमिंग पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। हालांकि, इस मामले पर टीनू आनंद की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

पिछली बार बार किस फिल्म में नजर टीनू आनंद?

वर्कफ्रंट की बात करें तो टीनू आनंद पिछली बार राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ में नजर आए थे। इसमें उन्होंने युवा मामले और खेल मंत्री विष्णुकांत तिवारी का किरदार निभाया था। फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपनी सेहत सुधारने पर है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

एक मौत, दो बहनें और कॉलेज के कई राज, कैसी है शनाया कपूर की 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर: आफ्टर डार्क'
Ramayana Collection Day 8: फिर गिरी रणबीर कपूर की 'रामायणम्' की कमाई, 8वें दिन इतने करोड़ पर सिमटी!