
रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायणम्: राइज ऑफ ए लीजेंड’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार सुर्खियां बटोर रही है। 5 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को दिवाली और भाई दूज की छुट्टियों का जबरदस्त फायदा मिला। दूसरे दिन कमाई में गिरावट के बाद फिल्म ने वीकेंड पर रफ्तार पकड़ी और सोमवार को शानदार उछाल दर्ज किया। मंगलवार को भी इसका प्रदर्शन मजबूत रहा, जबकि बुधवार और गुरुवार को कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ फिल्म ने दुनियाभर में भी अच्छी कमाई की है। अब सवाल है कि त्योहारों के बाद इसकी कमाई कितनी टिक पाती है।
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन भारत में 64.85 करोड़ रुपए नेट कमाए। शुक्रवार को कलेक्शन घटकर 48.05 करोड़ रुपए रहा, लेकिन शनिवार को 69.80 करोड़ और रविवार को 56.15 करोड़ रुपए की कमाई हुई। सोमवार को फिल्म ने सबको चौंकाते हुए 107.50 करोड़ रुपए बटोरे। मंगलवार को टिकटों पर छूट के बावजूद 94.10 करोड़ रुपए का कारोबार किया। बुधवार को कमाई 70.65 करोड़ रुपए रही, जबकि गुरुवार को 53.50 करोड़ रुपए दर्ज किए गए, जो 7वें दिन के मुकाबले 24.3 फीसदी कम है।
ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'रामायणम् ' ने भारत में कुल नेट कलेक्शन 564.60 करोड़ रुपए है। वहीं, ग्रॉस कलेक्शन 675 करोड़ रुपए पहुंच गया है। विदेशों से गुरुवार को फिल्म ने लगभग 25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 358.50 करोड़ रुपए हो गया है। कुल मिलाकर फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1,033.55 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
नीतेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस पौराणिक फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में हैं। रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं। इन सबके अलावा अरुण गोविल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकारों ने भी फिल्म में अहम् भूमिका निभाई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।