अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन की शादी में जमकर नाचे 75 साल के रजनीकांत, वायरल हुआ वीडियो

Published : Nov 12, 2026, 06:56 PM IST
rajinikanth dance viral video

सार

Rajinikanth Dance At Anirudh Ravichander wedding: रजनीकांत ने भांजे अनिरुद्ध रविचंदर की शादी में ऐसा डांस किया कि महफिल उन्हीं के नाम हो गई। दूल्हा-दुल्हन भी उन्हें देखकर खुशी से झूम उठे।

सुपरस्टार रजनीकांत का अंदाज हो या उनका डांस, फैंस के बीच हर बार इसकी चर्चा होना तय है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब वह अपने भांजे और मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर की शादी में पहुंचे। ग्रीस में हुई इस शादी के जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें रजनीकांत अनिरुद्ध के ही हिट गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि दूल्हा-दुल्हन भी उनके इस अंदाज पर तालियां बजाते और उन्हें चीयर करते दिखाई दिए।

अनिरुद्ध रविचंदर की शादी में रजनीकांत का धमाकेदार डांस?

अनिरुद्ध रविचंदर और उद्यमी काव्या मारन की शादी बुधवार को ग्रीस में हुई। शादी के जश्न के दौरान 75 साल के रजनीकांत ने फिल्म वेट्टैयन के लोकप्रिय गाने मनसिलायो पर डांस किया। साल 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म के संगीतकार खुद अनिरुद्ध थे। समारोह का वीडियो सामने आने के बाद रजनीकांत के डांस की चर्चा होने लगी है। वीडियो में नवविवाहित जोड़ा भी उनके लिए उत्साह बढ़ाता नजर आ रहा है। इस तरह अनिरुद्ध की शादी में संगीत और सितारों के बीच रजनीकांत का डांस खास आकर्षण बन गया।

यह भी पढ़ें : काव्या मारन-अनिरुद्ध रविचंदर की नेट वर्थ में 450 करोड़ का अंतर, जानिए कौन है ज्यादा अमीर?

अनिरुद्ध-काव्या की शादी दूल्हा-दुल्हन का लुक कैसा था?

अनिरुद्ध ने शादी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कीं। उन्होंने इनके साथ कैप्शन में लिखा, “मेरी जिंदगी का एक बार मिलने वाला पल, जो जिंदगीभर के लिए है। 11.11।” शादी के लिए अनिरुद्ध ने बेज रंग की लुंगी और शर्ट के साथ कढ़ाई वाला ब्लेजर पहना था। वहीं, काव्या मारन पेस्टल रंग के लहंगे में नजर आईं। दोनों का पारंपरिक और सादगी भरा अंदाज समारोह की तस्वीरों में देखने को मिला।

यह भी पढ़ें : रिश्ते में काव्या मारन के क्या लगते हैं रजनीकांत? अनिरुद्ध से शादी के बाद किससे क्या है रिश्ता?

Anirudh-Kavya Maran Reception: कब होगा अनिरुद्ध-काव्या का रिसेप्शन?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिरुद्ध और काव्या की शादी का रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में होस्ट किया जाएगा। हालांकि, सेरेमनी से जुड़ी बाकी तैयारियों और मेहमानों को लेकर फिलहाल अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिरुद्ध हाल ही में रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के लिए संगीत तैयार कर चुके हैं। वहीं, काव्या मारन क्रिकेट की दुनिया में भी एक जाना-पहचाना नाम हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ramayana 1000 करोड़ क्लब में शामिल, 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ा, पर 2 मूवी को पछाड़ने से चूकी!
Maatrubhumi Dialogues: बहादुरी हमेशा लड़ने में नहीं, लड़ाई रोकने में भी होती है..पढ़ें फिल्म के 8 धांसू डायलॉग