Bhooth Bangla बनी 2026 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म, टॉप 5 में कौन-कौन शामिल

Published : Apr 21, 2026, 04:16 PM IST

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 4 दिन में यह मूवी 2026 की तीसरी सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इसने रानी मुखर्जी स्टारर ‘मर्दानी 3’ और शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को पीछे छोड़ दिया है। 2026 की टॉप 5 फ़िल्में ये रहीं…

PREV
15
5. मर्दानी 3 (Mardaani 3)
  • रिलीज डेट : 30 जनवरी 2026
  • भारत में लाइफटाइम कलेक्शन : 53.06 करोड़ रुपए

अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रानी मुखर्जी का लीड रोल है। मल्लिका प्रसाद इसमें बतौर विलेन दिखी हैं और उनके साथ जानकी बोडिवाला और जीशू सेनगुप्ता जैसे कलाकार भी नज़र आए हैं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने दुनियाभर में 78.82 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस पर इसे एवरेज वर्डिक्ट मिला।

25
4. ओ रोमियो (O' Romeo)
  • रिलीज डेट : 13 फ़रवरी 2026
  • भारत में लाइफटाइम कलेक्शन : 59.90 करोड़ रुपए

शाहिद कपूर के लीड रोल वाली इस फिल्म का डायरेक्शन विशाल भारद्वाज ने किया है। फिल्म में तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल, अरुणा ईरानी और राहुल देशपांडे जैसे कलाकारों ने भी काम किया है। इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस 92.86 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप वर्डिक्ट मिला।

यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla Advance Booking Day 5: सस्ते टिकट से रॉकेट बनी 'भूत बंगला', 5वें दिन बंपर कमाई तय!

35
3.भूत बंगला (Bhooth Bangla)
  • रिलीज डेट : 17 अप्रैल 2026
  • भारत में लाइफटाइम कलेक्शन : 73.35 करोड़ रुपए (4 दिन में)

प्रियदर्शन ने इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का डायरेक्शन किया है। अक्षय कुमार फिल्म के लीड एक्टर हैं और उनके साथ परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, जीशू सेनगुप्ता, राजेश शर्मा, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हैं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस 111.86 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। अभी इसका बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट नहीं आया है।

45
2. बॉर्डर 2 (Border 2)
  • रिलीज डेट : 23 जनवरी 2026
  • भारत में लाइफटाइम कलेक्शन : 341.70 करोड़ रुपए

अनुराग सिंह इस वॉर ड्रामा फिल्म के डायरेक्टर हैं। फिल्म में सनी देओल का लीड रोल है और उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकर भी दिखे हैं। बॉक्स ऑफिस पर सफल रही इस फिल्म ने दुनियाभर में 464.5 करोड़ रुपए कमाए।

यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla Collection Day 4: 'भूत बंगला' की 100 करोड़ क्लब में एंट्री, चौथे दिन की इतनी कमाई

55
1. धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge)
  • रिलीज डेट : 19 मार्च 2026
  • भारत में लाइफटाइम कलेक्शन : 1077.25 करोड़ रुपए

आदित्य धर के निर्देशन में बने इस स्पाय एक्शन ड्रामा के लीड हीरो रणवीर सिंह हैं। फिल्म में संजय डट, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने भी काम किया है। दुनियाभर में इस ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1810.09 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

नोट :

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories