Yash Family: रियल लाइफ में 2 बच्चों के पिता हैं Toxic स्टार यश, किसी हीरोइन से कम नहीं पत्नी राधिका पंडित

Published : Aug 09, 2026, 02:35 PM IST
Toxic Yash Family

सार

Toxic Star Yash Biography: टॉक्सिक के एक्टर यश ने टीवी से सुपरस्टार बनने तक का सफर तय किया है। जानें उनकी पत्नी राधिका पंडित, बच्चों और समाजसेवा से जुड़ी खास बातें।

Toxic Actor Yash Family: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार यश (Yash) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Toxic’ को लेकर चर्चा में हैं। 8 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसमें यश का दमदार और खतरनाक लुक देखने को मिला। ट्रेलर सामने आने के बाद से ही उनके लुक और फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। हालांकि, फिल्मों में बेहद स्टाइलिश और दमदार नजर आने वाले यश की रियल लाइफ काफी सादगी भरी है। यश और उनका परिवार धार्मिक प्रवृत्ति का है। उनकी निजी जिंदगी, परिवार और समाजसेवा से जुड़ी कई बातें काफी दिलचस्प हैं।

यश का असली नाम क्या है?

यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। उनका जन्म 8 जनवरी 1986 को कर्नाटक के हासन जिले के बोवनहल्ली में हुआ था। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत की थी। यश पहली बार टीवी सीरियल ‘नंदा गोकुल’ में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया और साल 2007 में ‘Jambada Hudugi’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। हालांकि, इस फिल्म में उनका रोल सेकंड लीड का था।

19 साल के करियर में 23 से ज्यादा फिल्मों में काम

यश ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई सफल फिल्मों में काम किया है। करीब 19 साल के करियर में वह 23 से ज्यादा फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। फिल्म ‘KGF’ और उसके दूसरे पार्ट ने उन्हें देशभर में एक अलग पहचान दिलाई और वह साउथ के बड़े सुपरस्टार्स में शामिल हो गए। अब यश की अगली बड़ी फिल्म ‘Toxic’ है। इसके बाद वह करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्म ‘रामायण’ में रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है।

यश और राधिका पंडित की लव स्टोरी

यश ने साउथ फिल्मों की अभिनेत्री राधिका पंडित से लव मैरिज की है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2007 में हुई थी। इसके बाद दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया। इसी दौरान दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। यश और राधिका ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2016 में शादी कर ली। दोनों की जोड़ी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में गिनी जाती है।

दो बच्चों के पिता हैं यश

शादी के बाद साल 2018 में यश और राधिका के घर बेटी का जन्म हुआ। दोनों ने अपनी बेटी का नाम आयरा रखा। इसके बाद अक्टूबर 2019 में राधिका ने बेटे को जन्म दिया। उनके बेटे का नाम यथर्व है। यश अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। फिल्मों की व्यस्तता के बावजूद वह अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं।

यश-राधिका ने शुरू किया यश मार्ग फाउंडेशन

यश और राधिका पंडित सिर्फ फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। साल 2017 में दोनों ने मिलकर ‘यश मार्ग फाउंडेशन’ की शुरुआत की थी। यह संस्था जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए काम करती है। कर्नाटक के सूखाग्रस्त कोप्पाल जिले में भी यश ने अपनी संस्था के जरिए मदद की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां साफ पानी की समस्या को दूर करने के लिए यश ने करीब 4 करोड़ रुपये खर्च कर झीलों का निर्माण कराया, ताकि लोगों को पीने के लिए साफ पानी मिल सके।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Batwara 1947 Cast Fees: सनी देओल 60 करोड़ तो प्रीति जिंटा को इतनी कम फीस, जानें बाकी कास्ट चार्जेस
Toxic से भी धांसू कियारा आडवाणी की ये 7 फिल्में! नेटफ्लिक्स-अमेजन प्राइम जैसे OTT पर देखें