Toxic से भी धांसू कियारा आडवाणी की ये 7 फिल्में! नेटफ्लिक्स-अमेजन प्राइम जैसे OTT पर देखें

Published : Aug 09, 2026, 01:50 PM IST
कियारा आडवाणी की 7 OTT हिट फिल्में

सार

Kiara Advani Hit Movies List On OTT: कियारा आडवाणी ने अपने करियर में अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में काम किया है। ऐसे में ‘Toxic’ के सिनेमाघरों में आने से पहले इन 7 फिल्मों के जरिए कियारा के अलग-अलग किरदारों को दोबारा देखना एक अच्छा OTT वीकेंड हो सकता है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Toxic - A Fairy Tale for Grown-Ups’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले अगर आप कियारा की बेहतरीन फिल्मों को दोबारा देखना चाहते हैं, तो OTT प्लेटफॉर्म्स पर उनकी कई चर्चित फिल्में उपलब्ध हैं। रोमांस से लेकर कॉमेडी, फैमिली ड्रामा और एक्शन तक, कियारा ने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। आइए जानते हैं उनकी 7 ऐसी फिल्मों के बारे में, जिन्हें आप घर बैठे देख सकते हैं।

कियारा आडवाणी की कबीर सिंह

कियारा आडवाणी के करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में ‘कबीर सिंह’ का नाम जरूर आता है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कियारा ने प्रीति का किरदार निभाया था, जबकि शाहिद कपूर लीड रोल में नजर आए थे। 21 जून 2019 को रिलीज हुई यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल रही थी। फिल्म को आप JioHotstar पर देख सकते हैं।

और पढ़ें - मुगल-ए-आजम के लिए रिजेक्ट हो गए थे दिलीप कुमार, ये एक्टर था सलीम के लिए 1st चॉइस, लेकिन फिर...

कियारा आडवाणी की स्पाई-थ्रिलर वॉर-2

कियारा आडवाणी ने ‘War 2’ में अपना एक्शन अवतार भी दिखाया। फिल्म में वह ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ नजर आईं। स्पाई-थ्रिलर जॉनर की इस फिल्म में कियारा का अंदाज उनके पहले के कई किरदारों से काफी अलग दिखाई देता है। फिल्म Netflix पर स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल है।

फैमिली ड्रामा जुग-जुग जियो

अगर आपको फैमिली ड्रामा और रिश्तों से जुड़ी कहानियां पसंद हैं तो ‘JugJugg Jeeyo’ आपके लिए अच्छी पसंद हो सकती है। फिल्म में कियारा के साथ वरुण धवन, अनिल कपूर और नीतू कपूर अहम भूमिकाओं में हैं। कहानी एक ऐसे कपल के इर्द-गिर्द घूमती है जो परिवार में शादी के मौके पर अपने तलाक का ऐलान करने की योजना बनाता है। यह फिल्म Netflix पर अवेलेबल है।

नेटफ्लिक्स पर देखें भूल-भुलैया-2

कियारा आडवाणी के करियर की सफल फिल्मों में ‘Bhool Bhulaiyaa 2’ भी शामिल है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस हॉरर-कॉमेडी में कियारा ने रीत ठाकुर का किरदार निभाया था। कार्तिक आर्यन के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। 2022 में रिलीज हुई यह फिल्म Netflix पर देखी जा सकती है।

और पढ़ें - संजय दत्त ने जब ऐश्वर्या राय को भेजे फूल, खूबसूरती देख मांग बैठे थे नंबर, तब दत्त बहनों ने दी थी वॉर्निंग

IVF पर बेस्ड गुड न्यूज

कियारा की कॉमेडी फिल्मों में ‘Good Newwz’ का नाम भी खास है। राज मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कियारा के साथ अक्षय कुमार, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ नजर आए थे। कहानी दो ऐसे कपल्स की है, जिनके साथ IVF के दौरान एक मजेदार और उलझी हुई स्थिति पैदा हो जाती है। यह फिल्म Amazon Prime Video पर स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल है।

सुपरहिट फिल्म शेहशाह

कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की सबसे यादगार फिल्मों में ‘Shershaah’ शामिल है। विष्णुवर्धन के निर्देशन में बनी यह फिल्म कारगिल युद्ध के शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन से प्रेरित है। फिल्म में कियारा ने डिंपल चीमा का किरदार निभाया था। इमोशनल कहानी और सिद्धार्थ-कियारा की केमिस्ट्री के कारण यह फिल्म दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुई। इसे Amazon Prime Video पर देखा जा सकता है।

रोमांटिक ड्रामा फिल्म सत्यप्रेम की कथा

कियारा आडवाणी की एक और रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘Satyaprem Ki Katha’ है। समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कियारा के साथ कार्तिक आर्यन नजर आए थे। फिल्म रिश्तों, शादी और सामाजिक मुद्दों से जुड़े संवेदनशील विषयों को सामने लाती है। 2023 में रिलीज हुई यह फिल्म Amazon Prime Video पर अवेलेबल है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

रामायण में गुरु विश्वामित्र बनने में लगते थे 2 घंटे, अजींक्य देव ने बताया ब्रिटिश से आई मेकअप आर्टिस्ट
Kangana Ranaut Parliament Look: संसद में कंगना का लाखों का स्टाइल, 35 लाख का बैग और 21 लाख की घड़ी देख चौंके लोग