Toxic Box Office Day 1: टॉक्सिक करेगी 80 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग! A-Rated फिल्मों में बनाएगी ओपनर रिकॉर्ड

Published : Aug 26, 2026, 12:04 PM IST
टॉक्सिक मूवी

सार

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को रिलीज हो गई है। अब कयास हैं कि ये भारत की टॉप A-रेटेड ओपनर बना सकती है। यश का स्टारडम और मजबूत एडवांस बुकिंग इसकी बड़ी वजह है।

यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है और रिलीज से पहले ही फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। चार साल बाद बड़े पर्दे पर यश की वापसी को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। एडवांस बुकिंग के ट्रेंड्स को देखते हुए फिल्म की ओपनिंग बेहद धमाकेदार रहने की उम्मीद जताई जा रही है। ट्रेड प्रेडिक्शन के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ पहले दिन भारत में 82-89 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर सकती है। अगर फिल्म अनुमान के ऊपरी स्तर यानी करीब 89 करोड़ रुपये तक पहुंचती है, तो यह भारत में A-Rated फिल्मों की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन सकती है। फिलहाल इस लिस्ट में ‘धुरंधर 2’ 145 करोड़ के साथ पहले, ‘सलार’ 90.7 करोड़ के साथ दूसरे और ‘दे कॉल हिम ओजी’ 84.7 करोड़ के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं ‘कूली’ 65 करोड़ के साथ चौथे नंबर पर है। यानी ‘टॉक्सिक’ का मुकाबला सीधे टॉप-3 से है।

यश के स्टारडम पर टिकी फिल्म की सबसे बड़ी उम्मीद

‘टॉक्सिक’ की सबसे बड़ी ताकत खुद यश हैं। ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद यश की पैन-इंडिया फैन फॉलोइंग काफी बढ़ चुकी है। यही वजह है कि फिल्म को किसी फ्रेंचाइजी के सीक्वल का फायदा न मिलने के बावजूद एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेड एनालिसिस के मुताबिक, प्रमोशनल कंटेंट को लेकर चाहे जैसी प्रतिक्रिया रही हो, लेकिन यश का नाम ही फिल्म के लिए सबसे बड़ा सेलिंग पॉइंट बना हुआ है। खासकर कन्नड़ और हिंदी मार्केट में एडवांस बुकिंग ने उम्मीदों को और मजबूत किया है।

और पढ़ें - कृति सेनन के बाद कपड़ों पर घिरीं उर्वशी रौतेला, ‘तिरंगा गाउन’ पर मचा बवाल, सफाई में कही ये बात

19 हजार के करीब शोज, टिकट की कीमत भी बड़ी वजह

‘टॉक्सिक’ को भारत में अब तक की सबसे बड़ी पैन-इंडिया रिलीज में से एक माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ओपनिंग डे के लिए फिल्म के करीब 19 हजार शोज पहले ही शेड्यूल किए जा चुके हैं और अंतिम संख्या इससे थोड़ी ज्यादा हो सकती है। फिल्म की टिकट प्राइसिंग भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा असर डाल सकती है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ‘टॉक्सिक’ के टिकट प्राइस कन्नड़ फिल्म के लिए अब तक के सबसे ज्यादा स्तर पर हैं। ज्यादा शो और प्रीमियम टिकट प्राइसिंग फिल्म की पहले दिन की कमाई को काफी ऊपर ले जाने में मदद कर सकती है।

कन्नड़ के साथ हिंदी मार्केट ने भी चौंकाया

यश की फिल्म से सबसे ज्यादा उम्मीदें कर्नाटक से थीं, लेकिन हिंदी मार्केट में भी ‘टॉक्सिक’ ने ट्रेड को सरप्राइज किया है। एडवांस बुकिंग में कन्नड़ और हिंदी दोनों वर्जन बेहद मजबूत नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों भाषाओं को मिलाकर फिल्म की ओपनिंग डे एडवांस बुकिंग 30 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी थी, जिसमें ब्लॉक्ड सीट्स को शामिल नहीं किया गया है। खास बात यह है कि यह फिल्म किसी हिट फ्रेंचाइजी का सीक्वल नहीं है, इसके बावजूद सिर्फ यश की स्टार पावर पर इतनी मजबूत प्री-सेल्स देखने को मिल रही हैं।

और पढ़ें - 6 महीने की प्रेग्नेंट थीं कियारा आडवाणी, बारिश में भीगते हुए कर रही थीं Toxic शूटिंग, हुमा कुरैशी ने सुनाया किस्सा

किस भाषा से कितनी कमाई की उम्मीद?

ट्रेड प्रेडिक्शन के मुताबिक ‘टॉक्सिक’ की 82-89 करोड़ रुपये की अनुमानित इंडिया नेट ओपनिंग में अलग-अलग भाषाओं का योगदान कुछ इस तरह हो सकता है:

  • कन्नड़: 29-30 करोड़ रुपये 
  • हिंदी: 32-37 करोड़ रुपये 
  • तेलुगु: 11-12 करोड़ रुपये 
  • तमिल और मलयालम: करीब 10 करोड़ रुपये

यानी सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात हिंदी वर्जन की संभावित कमाई है। हिंदी में 32-37 करोड़ रुपये की ओपनिंग फिल्म को साउथ फिल्मों के हिंदी मार्केट में भी बड़ी उपलब्धि दिला सकती है।

‘दे कॉल हिम ओजी’ का रिकॉर्ड टूटेगा?

‘टॉक्सिक’ के सामने अब सबसे बड़ा टारगेट ‘दे कॉल हिम ओजी’ का 84.7 करोड़ रुपये का A-Rated ओपनिंग रिकॉर्ड है। अगर यश की फिल्म 82 करोड़ के आसपास रुकती है, तो वह चौथे स्थान पर रहेगी और ‘कूली’ के 65 करोड़ के रिकॉर्ड को आसानी से पीछे छोड़ देगी। लेकिन अगर फिल्म 85 करोड़ से ऊपर जाती है, तो यह ‘दे कॉल हिम ओजी’ को पीछे छोड़कर A-Rated फिल्मों की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है। 89 करोड़ के अनुमानित ऊपरी स्तर तक पहुंचने पर यह ‘सलार’ के 90.7 करोड़ के रिकॉर्ड के बेहद करीब भी पहुंच जाएगी।

A-Rated फिल्मों की टॉप ओपनिंग

फिलहाल भारत में सबसे बड़ी A-Rated ओपनिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में:

  • धुरंधर 2 – ₹145 करोड़ 
  • सलार – ₹90.7 करोड़ 
  • दे कॉल हिम ओजी – ₹84.7 करोड़ 
  • कूली – ₹65 करोड़ 
  • एनिमल – ₹63.8 करोड़ 
  • जना नायकन – ₹42.7 करोड़ 
  • धुरंधर – ₹28.6 करोड़ 
  • हिट: द थर्ड केस – ₹21 करोड़ 
  • सत्यमेव जयते – ₹20.52 करोड़ 
  • कबीर सिंह – ₹20.21 करोड़

‘टॉक्सिक’ की संभावित 82-89 करोड़ की ओपनिंग इसे सीधे इस लिस्ट में टॉप-3 के आसपास पहुंचा देगी।

ईद-ए-मिलाद और ओणम की छुट्टी का मिलेगा फायदा

‘टॉक्सिक’ को रिलीज डेट का भी फायदा मिल सकता है। फिल्म 26 अगस्त को रिलीज हो रही है और इस दौरान ईद-ए-मिलाद और ओणम की छुट्टियां भी पड़ रही हैं। छुट्टी के कारण सिनेमाघरों में फुटफॉल बढ़ने की उम्मीद है, जिससे एडवांस बुकिंग के अलावा ऑन-द-स्पॉट टिकट बिक्री को भी फायदा मिल सकता है। यही वजह है कि ट्रेड में फिल्म से सिर्फ अच्छी ओपनिंग नहीं, बल्कि एक बड़ा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद की जा रही है।

क्या ‘टॉक्सिक’ बनेगी यश की सबसे बड़ी ओपनर?

यश की पिछली फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने पैन-इंडिया लेवल पर उनकी स्टार पावर को नई ऊंचाई दी थी। अब ‘टॉक्सिक’ के सामने चुनौती सिर्फ अच्छी कमाई करने की नहीं, बल्कि यह साबित करने की भी है कि बिना किसी फ्रेंचाइजी के यश अकेले अपने नाम पर कितनी बड़ी ओपनिंग खींच सकते हैं। फिलहाल एडवांस बुकिंग और ट्रेड प्रेडिक्शन दोनों ही फिल्म के पक्ष में नजर आ रहे हैं। अगर शुरुआती अनुमान सही साबित होते हैं, तो ‘टॉक्सिक’ पहले दिन 82-89 करोड़ रुपये की इंडिया नेट कमाई के साथ A-Rated फिल्मों की चौथी सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है और शानदार प्रदर्शन की स्थिति में तीसरे नंबर पर भी पहुंच सकती है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

कृति सेनन के बाद कपड़ों पर घिरीं उर्वशी रौतेला, ‘तिरंगा गाउन’ पर मचा बवाल, सफाई में कही ये बात
Box Office: 'टॉक्सिक' के बाद भी नहीं रुकेगा धमाका, सितंबर में बैक-टू-बैक आएगी 5 बड़ी बॉलीवुड मूवी