Box Office: 'टॉक्सिक' के बाद भी नहीं रुकेगा धमाका, सितंबर में बैक-टू-बैक आएगी 5 बड़ी बॉलीवुड मूवी

Published : Aug 26, 2026, 10:03 AM IST
September 2026 Bollywood movies

सार

अगस्त के लास्ट वीक में यश की 'टॉक्सिक' रिलीज होने के बाद अब निगाहें सितंबर पर होगी। सितंबर में बॉलीवुड की 5 बड़ी मूवी रिलीज होगी। जिसमें अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ और करीना कपूर-पृथ्वीराज की ‘दायरा’ शामिल है।

26 अगस्त को यश की मोस्ट अवेटेड मूवी 'टॉक्सिक' रिलीज हो गई है। उम्मीद की जा रही है कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सैलाब लेकर आएगी। वहीं, सितंबर महीने की बात करें तो कई फिल्में रिलीज होगी। जो 'टॉक्सिक' को आने वाले वक्त में चुनौती देती नजर आएगी। इस महीने दर्शकों को क्राइम थ्रिलर, साइकोलॉजिकल थ्रिलर और एक्शन से लेकर अलग-अलग जॉनर की फिल्में देखने को मिलेंगी। खास बात यह है कि कई फिल्मों में बॉलीवुड के बड़े सितारे नजर आएंगे।

मिर्जापुर द मूवी - 4 सितंबर

गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बनी फिल्म मिर्जापुर द मूवी 4 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, अभिषेक बनर्जी, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, हर्षिता शेखर गौर, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, ता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे। मूवी हिंदी और तेलुगु में थिएटर में रिलीज होगी।

हैवान -11 सितंबर

सितंबर की चर्चित रिलीज में सबसे पहले नाम ‘हैवान’ का है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। यह मूवी 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी में अक्षय कुमार विलेन के रूप में नजर आएंगे। वहीं सैफ अलनी खान नेत्रहीन के किरदार में दिखेंगे।

‘दायरा’-18 सितंबर

18 सितंबर 2026 को करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है और यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित क्राइम थ्रिलर बताई जा रही है।‘दायरा’ में करीना और पृथ्वीराज पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी अपराध, न्याय और जवाबदेही के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

द वन -25 सितंबर

सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी लोक थ्रिलर और माइथोलॉजिकल फिल्म 'द वन' 25 सितंबर को रिलीज होगी। इस मूवी में तमन्ना भाटिया , सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, अनुप सोनी और श्वेता तिवारी भी नजर आएंगी।

और पढ़ें: Toxic Fans Review: यश की ‘Toxic’ रिलीज होते ही मचाया तहलका, सोशल मीडिया पर छाया फैंस का रिएक्शन

सितंबर में और भी कई फिल्में

  • ‘लव लॉटरी’ -18 सितंबर
  • ‘रेजिडेंट ईविल’-18 सितंबर
  • ‘द वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’-25 सितंबर
  • ‘द पैराडाइज’-24 सितंबर
  • ‘द वन’ -25 सितंबर

इसे भी पढ़ें: ‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी, 12वें दिन भी छापे करोड़ों, ‘टॉक्सिक’ के बीच भी नहीं थमी रफ्तार

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी, 12वें दिन भी छापे करोड़ों, ‘टॉक्सिक’ के बीच भी नहीं थमी रफ्तार
Toxic Film Review: यश का स्वैग फुल ऑन, लेकिन यहां कमज़ोर पड़ गई 'टॉक्सिक'